1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. चोर ने नोजल खुला छोड़ दिया! सोते रहे कर्मचारी, 300 लीटर पेट्रोल जमीन पर बह गया; CCTV फुटेज वायरल

चोर ने नोजल खुला छोड़ दिया! सोते रहे कर्मचारी, 300 लीटर पेट्रोल जमीन पर बह गया; CCTV फुटेज वायरल

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 17, 2026 01:09 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 01:09 pm IST

युवक ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के सोते समय पंप की मशीन खुद चालू कर पेट्रोल चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि संदिग्ध पेट्रोल पंप पर आराम से घूम रहा था। उसने इसी सहजता का फायदा उठाकर पेट्रोल चोरी कर लिया और नोजल खुला छोड़कर भाग गया।

चोर ने पेट्रोल भरा और...- India TV Hindi
चोर ने पेट्रोल भरा और नोजल खुला छोड़ दिया। Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के केनवड गांव स्थित साईजी पेट्रोल पंप पर चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। देर रात एक अज्ञात युवक ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के सोते समय पंप की मशीन खुद चालू कर पेट्रोल चोरी कर लिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, रात के समय पेट्रोल पंप के कर्मचारी आराम कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक पंप पर पहुंचा और बिना किसी कर्मचारी की मदद के मशीन संचालित कर अपने कैन में पेट्रोल भर लिया। पेट्रोल भरने के बाद वह नोजल को बंद किए बिना वहां से फरार हो गया।

पेट्रोल पंप संचालक को भारी नुकसान

वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी जाते समय पेट्रोल नोजल को सही तरीके से बंद नहीं कर पाया। इसके कारण करीब 200 से 300 लीटर पेट्रोल जमीन पर बह गया, जिससे पेट्रोल पंप संचालक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना का पता चलने के बाद पेट्रोल पंप प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और शिरपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पेट्रोल चोरी का वीडियो वायरल

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि संदिग्ध पेट्रोल पंप पर आराम से घूम रहा था। उसने इसी सहजता का फायदा उठाकर पेट्रोल चोरी कर लिया और तुरंत मौके से फरार हो गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं।

पेट्रोल पंप की सुरक्षा पर सवाल

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। क्षेत्र के कई अन्य सीसीटीवी कैमरों में भी उसकी तस्वीरें कैद हुई हैं। पुलिस की टीमें फुटेज और हुलिए के आधार पर चोर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं। वहीं, इस घटना ने पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था और रात के समय निगरानी को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

(वाशिम से इमरान की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

Video: पेट्रोल पंप बना अखाड़ा, तेल भरने के बाद सेल्समैन ने मांगे पैसे तो दबंगों ने की मारपीट

Video: हाईवे पर पेट्रोल टैंकर का एक्सीडेंट, लीक हुए पेट्रोल को बाल्टी-डिब्बों में भर ले गए लोग 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।