1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर में रेल हादसा, पीली नदी के पास पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे यात्री

नागपुर में रेल हादसा, पीली नदी के पास पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे यात्री

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Niraj Kumar
 Published : Mar 29, 2026 11:31 pm IST,  Updated : Mar 29, 2026 11:56 pm IST

बालाघाट से इतवारी आ रही मेमू ट्रेन रविवार रात अचानक पटरी से उतर गई। यह हादसा नागपुर के कामठी और कलमना के बीच पीली नदी के पास हुआ।

Train derail- India TV Hindi
पटरी से उतरी ट्रेन और टूटी पटरिया Image Source : REPORTER INPUT

नागपुर: नागपुर के रेल महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पीली नदी के पास बालाघाट-इतवारी मेमू के पटरी से उतरने की खबर आई। यह हादसा नागपुर के कामठी-कलमना के बीच हुआ। हालांकि गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। फिलहाल रेल प्रशासन ट्रैक को दुरुस्त कर यातायात बहाल करने की कोशिश में जुटा हुआ है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी

जानकारी के मुताबिक यह हादसा नागपुर के कामठी और कलमना के बीच पीली नदी के पास हुआ। हादसे इसकी खबर मिलते ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक ट्रेन को पटरी पर लाने की कवायद जारी थी।

कामठी स्टेशन पार करते ही हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बालाघाट-इतवारी मेमू ट्रेन (ट्रेन संख्या 68715)  नियमित रूप से रविवार को बालाघाट से इतवारी आ रही थी। कामठी स्टेशन पार करने के बाद इंजन से लगे एक कोच (संख्या 128070) के दो पहिए पटरी से उतर गए, जिससे कोच में अफरा-तफरी मच गई और यात्री घबरा गए। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक ट्रेन को दोबारा पटरी पर लाने और मार्ग बहाल करने का काम जारी रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।