1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने योगी सरकार को दी सलाह- राज्य में चलाई जाए इलेक्ट्रिक बस, अर्थव्यवस्था में होगा लाभ

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने योगी सरकार को दी सलाह- राज्य में चलाई जाए इलेक्ट्रिक बस, अर्थव्यवस्था में होगा लाभ

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Avinash Rai
 Published : Jun 17, 2023 03:41 pm IST,  Updated : Jun 17, 2023 03:41 pm IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज व्यापारी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। इसी कड़ी में उन्होंने योगी सरकार को सलाह देते हुए कहा कि राज्य की बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदला जाए।

Union Minister Nitin Gadkari advised the Yogi government electric bus should be run in the state the- India TV Hindi
नितिन गडकरी ने व्यापारी सम्मेलन को किया संबोधित Image Source : PTI

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज नागपुर में एक व्यापारी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सलाह दी कि यूपी में सभी बसों को इलेक्ट्रिक बस में कन्वर्ट किया जाए। उत्तर प्रदेश में चल रहे ऑटो, रिक्शा, टू व्हीलर, कार को इथोनाल निर्मित ईंधन से चलाया जाए। इससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगी। उन्होंने इस व्यापारी सम्मेलन में आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने तीन विशेष मिशन डिफाइन किए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रवाद जिसके लिए हम समर्पित है, राष्ट्रवाद हमारी आत्मा है। इस देश को भय, भूख ,आतंक भ्रष्टाचार से मुक्त करना, हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखना हमारा मिशन है। 

नेपाल को दूसरे देशों से लगता है डर

उन्होंने कहा कि हमारी देश की तरफ कोई टेढ़ी नजर से न देखे इसके लिए हमें देश को समर्थशाली बनाना होगा, हमें सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, रक्षा के हिसाब से शक्तिशाली बनना होगा। भारत को लेकर नेपाल, भूटान, श्रीलंका के मन में कोई डर नहीं है। नेपाल की सरकार ने कहा कि नेपाल में जो 10 कंपनियां हैं वो चाइनीज हैं। वहां की सरकार ने कहा है कि हम चाहते हैं कि 50 फीसदी कार्य भारतीय कंपनियां करें। नेपाल को भारत से भय नहीं लगता। वहीं दूसरे देशों की कंपनियों के प्रति उन्हें लगता है कि वे कंपनियां उन्हें खा जाएंगी। हम विश्व कल्याण की बात करते हैं। हम कभी यह नहीं कहते हैं पहले मेरा कल्याण हो बाद में विश्व का कल्याण हो। 

नागुपर में 68,000 लोगों को मिला रोजगार

इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान हमारे लिए भगवत गीता, कुरान, बाइबल जैसा है। मोबाइल को लेकर उन्होंने कहा कि घर में बच्चे दिन भर मोबाइल पर खेलते रहते हैं। मोबाइल हमारी पीढ़ियां बर्बाद कर देंगी। जो आज कार्टून देख रहे हैं वह फिर पॉर्न फिल्म देखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि नागपुर के मिहान में 68,000 लोगों को रोजगार मिला है। यूपी सरकार को सलाह देते हुए नितिन गडकरी ने कहा है कि राज्य में इथेनॉल इंधन से चलने वाले वाहनों का इस्तेमाल किया जाए। इससे राज्य में रोजगार बढ़ेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था में भी सुधार देखने को मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।