1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: पुणे में मेट्रो स्टेशन के पास कार का भीषण एक्सीडेंट, उड़े परखच्चे, 2 लोगों की मौत

VIDEO: पुणे में मेट्रो स्टेशन के पास कार का भीषण एक्सीडेंट, उड़े परखच्चे, 2 लोगों की मौत

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Nov 02, 2025 12:06 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 12:15 pm IST

पुणे के बंड गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण कार एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Car Accident- India TV Hindi
भीषण कार एक्सीडेंट Image Source : REPORTER INPUT

पुणे: पुणे के बंड गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास एक कार का भयानक एक्सीडेंट हुआ है। इस एक्सीडेंट में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से जख्मी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार एक पिलर से टकराती हुई दिख रही है।

क्या है पूरा मामला?

पुणे के बंड गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास सुबह 5 बजे एक भीषण एक्सीडेंट हुआ है। इस घटना में 2 लोगों की मौके पर मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान हृतिक भंडारे और यश भंडारे है।

पुलिस को शक है कि ये मामला ड्रंक एंड ड्राइव से जुड़ा हो सकता है क्योंकि गाड़ी में शराब की बोतलें मिली हैं।

अगर ये मामला ड्रिंक एंड ड्राइव का वाकई में है तो ये कार चालक की लापरवाही का प्रमाण है। हर साल न जाने कितने लोग ड्रिंक और ड्राइव की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं। किसी एक शख्स की गलती का खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है। हर दिन ऐसी तमाम खबरें सामने आती हैं लेकिन इसके बावजूद लोग नशा करके गाड़ी चलाने से बाज नहीं आते। पुलिस को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे नशा करके गाड़ी चलाने वालों पर नकेल कसी जा सके। 

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में अक्टूबर में हुआ था भीषण हादसा

इसी साल अक्टूबर के महीने में महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में छह लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी चांदसैली घाट में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस गाड़ी में सवार सभी लोग पवित्र अस्तंबा यात्रा संपन्न कर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि घाट के रास्ते से गुजरते समय चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह भयावह हादसा हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।