1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश का अलर्ट, 22 से 24 मई तक रहें सतर्क, चेतावनी जारी

VIDEO: महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश का अलर्ट, 22 से 24 मई तक रहें सतर्क, चेतावनी जारी

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Kajal Kumari
 Published : May 20, 2025 10:08 pm IST,  Updated : May 20, 2025 10:08 pm IST

मौसम विभाग ने कहा है कि महाराष्ट्र और गोवा के पास अरब सागर में 21 मई से कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसकी वजह से कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है। देखें वीडियो..

महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की चेतावनी- India TV Hindi
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की चेतावनी

मुंबई और उसके आस पास के इलाको में पिछले कुछ घंटों से बिजली चमकने के साथ रुक रुक कर बरसात हो रही है। कल्याण के शहाड फाटक सी ब्लॉक परिसर में भारी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, पानी के निकास  की व्यवस्था ना होने के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कोणार्क रेसिडेंसी के सामने पेड़ गिरने के कारण शॉर्टसर्किट होने की वजह से बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई है। मंगलवार को महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। 

मौसम विभाग ने कहा है कि 20 से 25 मई के बीच महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधि में तेज़ी आने की संभावना है, विशेष रूप से कोंकण और पश्चिमी घाट क्षेत्रों में। मौसम विभाग ने बताया है कि 22 मई के आसपास कर्नाटक तट के पास पूर्व-मध्य अरब सागर में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसकी वजह से महाराष्ट्र के कई जिलों में वर्षा की तीव्रता और दायरा दोनों बढ़ सकते हैं।

कई जगहों पर मंगलवार को बारिश का दौर जारी

रत्नागिरी में बेमौसम बारिश से कोंकण रेलवे सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है। कोंकण रेलवे लाइन पर वेरावली विलावडे स्टेशन के बीच भूस्खलन हुआ है, जिसकी वजह से ट्रेनें विभिन्न स्थानों पर रुकी हैं। दरार हटाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। भूस्खलन मंगलवार की शाम 6.30 बजे के बीच हुआ। इस क्षेत्र में बहुत बारिश हो रही है। इसलिए दरार हटाने में देरी हो रही है। मुंबई में कुछ ही देर की बरसात के बाद अंधेरी सबवे भर गया है। BMC मोटर और पंप से पानी निकालने में जुटी है। वहीं, वाशिम जिले में बिजली की कड़कड़ाहट के साथ जोरदार बारिश हो रही है।  

देखें वीडियो

CMO महाराष्ट्र का ट्वीट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

अरब सागर में उथल-पुथल की संभावना; मछुआरों से सतर्क रहने की अपील, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि महाराष्ट्र और गोवा के पास अरब सागर में 21 मई से कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह 24 मई तक और अधिक तीव्र होकर उत्तर दिशा की ओर बढ़ सकता है। राज्य के तटीय भागों को सीधे खतरा नहीं है, लेकिन इसके प्रभाव स्वरूप समुद्र अशांत रह सकता है। 22 से 24 मई के बीच रायगढ़, रत्नागिरी, मुंबई और पालघर के तटीय इलाकों में समुद्र में उथल-पुथल हो सकती है, जबकि गहरे समुद्र में तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। इसलिए, इस दौरान मछुआरों को मौसम में हो रहे बदलावों पर ध्यान देते हुए गहरे समुद्र में न जाने की चेतावनी आपदा प्रबंधन विभाग ने दी है।

देखें वीडियो

21 से 24 मई के बीच मछुआरों के लिए जारी सलाह

  •  मौसम विभाग के अपडेट्स नियमित रूप से चेक करते रहें।

     

  •  स्थानीय प्रशासन और मछुआरा सहकारी संस्थाओं से मिलने वाले निर्देशों का पालन करें।
     
  • गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए बिल्कुल न जाएं।
     
  •  छोटी नौकाओं का उपयोग न करें, और तट के पास ही कार्य करें।
     
  • सुरक्षा के लिए जरूरी उपकरण (जैसे लाइफ जैकेट्स, वायरलेस सेट) अपने पास रखें।
     
  •  संभावित तेज़ हवाओं और लहरों को ध्यान में रखते हुए तटीय इलाकों की नावें और बोट सुरक्षित स्थानों पर रखें।
     
  • समुद्र के अशांत रहने की स्थिति में मछली पकड़ने से बचें और स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।