1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महिला से गाली-गलौच और छेड़खानी करना बस ड्राइवर को पड़ा महंगा, लोगों ने कर दी पिटाई

महिला से गाली-गलौच और छेड़खानी करना बस ड्राइवर को पड़ा महंगा, लोगों ने कर दी पिटाई

 Reported By: Atul Singh Edited By: Avinash Rai
 Published : Jul 21, 2023 02:40 pm IST,  Updated : Jul 21, 2023 02:40 pm IST

आरोप है कि ड्राइवर योगेश ने बस में चढ़ रही एक महिला के लिए अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया। इस दौरान महिला के साथ उसकी सास और बहन भी थी।

viral Video of beating of bus driver goes viral accused of abusing woman- India TV Hindi
बस ड्राइवर की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र में एक बस ड्राइवर की पिटाई का मामला सामने आया है। यात्रियों द्वारा बस ड्राइवर की खूब पिटाई गई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है। मामला बीड के गेवराई का है। आरोपी ड्राइवर का नाम योगेश अर्जुन लव्हले हैं। आरोप है कि ड्राइवर योगेश ने बस में चढ़ रही एक महिला के लिए अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया। इस दौरान महिला के साथ उसकी सास और बहन भी थी। बस में चढ़ रही महिला के लिए ड्राइवर ने न केवल गलत भाषा का इस्तेमाल किया बल्कि गलत इशारे भी किए। 

महिला से छेड़खानी करने पर बस ड्राइवर की पिटाई

बता दें कि यह बस गेवराई डिपो से पुणे की ओर जा रही थी। ड्राइवर द्वारा ऐसा किए जाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया और आरोपी ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ड्राइवर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद बस ड्राइवर खुद को निर्दोष बता रहा है और अपने उपर लगे सभी आरोपों से इनकार कर रहा है। 

ड्राइवर की पिटाई का वीडियो वायरल

इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है। इसका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग एक दूसरे को कॉलर से पकड़े हुए हैं। इस दौरान कुछ लोग ड्राइवर की बस के अंदर ही पिटाई कर रहे हैं। हालांकि इस मार पिटाई के बीच कुछ लोग बीच बचाव भी कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।