1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. लेट पहुंचा तो फ्लाइट पकड़ने के लिए रनवे पर दौड़ पड़ा यात्री, मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

लेट पहुंचा तो फ्लाइट पकड़ने के लिए रनवे पर दौड़ पड़ा यात्री, मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 22, 2025 04:50 pm IST,  Updated : Jun 22, 2025 05:11 pm IST

मुंबई एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बिहार का एक यात्री फ्लाइट पकड़ने के लिए लेट पहुंचा, तो बोर्डिंग के लिए रनवे पर दौड़ने लगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब बिहार का एक यात्री पवन सोनी अपनी मुंबई से पटना जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 673 को पकड़ने के लिए रनवे पर ही दौड़ पड़ा। बिहार के दरभंगा का रहने वाला पवन सोनी निर्धारित बोर्डिंग समय 9:50 बजे से लेट पहुंचा था, जिसके बाद वह बोर्डिंग के लिए रनवे पर दौड़ पड़ा।

आमतौर पर देखा जाता है कि लोग ट्रेन या बस छूटने पर उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन फ्लाइट पकड़ने के लिए रनवे पर दौड़ पड़ना एक अजीब घटना है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई इस घटना ने सुरक्षा प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कैसे हुई घटना?

जानकारी के अनुसार, पीयूष पवन सोनी इमरजेंसी गेट का इस्तेमाल कर और बिना किसी को सूचित किए रनवे पर पहुंचा। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसकी फ्लाइट AI 673 किस गेट नंबर या रनवे पर खड़ी है, जिसके चलते वह गलती से एयर इंडिया की फ्लाइट AI 602 के पास पहुंच गया, जो भुज से वापस आ रही थी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और मुंबई पुलिस को सौंप दिया। सोनी के खिलाफ विमान अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच और FIR

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, जब एयरपोर्ट अधिकारियों ने सोनी से पूछा कि वह रनवे पर कैसे पहुंचे, तो उसने बताया कि एक बस ड्राइवर ने उसे उस तरफ आने दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों से यह बोल दिया कि फ्लाइट के पायलट ने उसे वहीं छोड़ दिया है। हालांकि, उसके बयान में विसंगतियां पाए जाने के बाद उसे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया। एयर इंडिया के कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें-

बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: मुंबई लाई गई बांग्लादेशी महिलाओं से करवाया जा रहा था देह व्यापार, पुलिस ने 14 को किया रेस्क्यू

ओवैसी ने पाकिस्तान का उड़ाया मजाक, ईरान पर अमेरिकी हमले को बताया अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।