1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. असम
  4. गुवाहाटी में BJP नेता मृत पाए गए, शव के पास पड़ी मिली स्कूटी; मामला संदिग्ध

गुवाहाटी में BJP नेता मृत पाए गए, शव के पास पड़ी मिली स्कूटी; मामला संदिग्ध

 Published : Jan 06, 2025 10:14 pm IST,  Updated : Jan 06, 2025 10:15 pm IST

सुबह की सैर पर निकले लोगों ने भाजपा नेता कमल डे सड़क पर बेसुध अवस्था में पाया, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार देर रात हुई यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।

kamal dey- India TV Hindi
भाजपा नेता कमल डे की फाइल फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

असम के गुवाहाटी के मालीगांव में सोमवार को भाजपा के एक नेता मृत पाए गए और उनकी स्कूटी उनके शव के पास पड़ी हुई मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान भाजपा की जालुकबाड़ी मंडल इकाई के अध्यक्ष कमल डे के रूप में हुई है। उनके परिजनों ने गड़बड़ी का संदेह जताया, लेकिन पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना के कारण उनकी मौत हुई है।

सड़क पर बेसुध अवस्था में मिले बीजेपी नेता

डे जालुकबाड़ी के एक प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता थे। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा जालुकबाड़ी विधानसभा सीट से विधायक हैं। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने कमल डे को शंकर नगर इलाके में सड़क पर बेसुध अवस्था में पाया, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CCTV में कैद हुई घटना

गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा नेता की मौत स्पीड ब्रेकर से टकराने से हुई दुर्घटना में हुई है। महंत ने बताया कि स्कूटी से घर जाते समय डे की गाड़ी एक स्पीड ब्रेकर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी ने रविवार देर रात 2:47 बजे हुई इस घटना को रिकॉर्ड किया। महंत ने बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया साक्ष्य के अनुसार, यह दुर्घटना का मामला है। लेकिन चूंकि कुछ वर्गों की ओर से उनकी मौत के बारे में चिंताएं जताई गई हैं, इसलिए हम मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।’’ (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

जमी झील में अचानक टूट गई बर्फ, अंदर गिर गए पर्यटक, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने शेयर किया Video

CM नीतीश के काफिले के सामने लगे मुर्दाबाद के नारे, जानें क्यों लोगों का पारा हुआ हाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Assam से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट