1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. अरुणाचल प्रदेश
  4. जमी झील में अचानक टूट गई बर्फ, अंदर गिर गए पर्यटक, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने शेयर किया Video

जमी झील में अचानक टूट गई बर्फ, अंदर गिर गए पर्यटक, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने शेयर किया Video

 Published : Jan 06, 2025 01:05 pm IST,  Updated : Jan 06, 2025 01:51 pm IST

अरुणाचल प्रदेश में एक जमी झील में बर्फ टूटने के का कारण कई पर्यटक झील के अंदर गिर गए। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने इस घटना का Video शेयर करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

अरुणाचल में टला बड़ा हादसा।- India TV Hindi
अरुणाचल में टला बड़ा हादसा। Image Source : SOCIAL MEDIA

नए साल और ठंड के मौसम में भारत के विभिन्न राज्यों में लोग घूमने के लिए यात्रा कर रहे है। इस बीच अरुणाचल प्रदेश में पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश के सेला दर्रे में पर्यटक जमी हुई झील में फंस गए। दरअसल, पर्यटक जहां खड़े थे वहां नीचे जमी झील की बर्फ टूट गई, जिससे वे ठंडे बर्फीले पानी में गिर गए। घटना के वक्त आस-पास मौजूद लोगों की तुरंत कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। अब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस हादसे का वीडियो शेयर किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

महिलाओं समेत चार लोग झील में फंसे

यह दुर्घटना बर्फ से ढके क्षेत्र में हुई, जो एक लोकप्रिय शीतकालीन गंतव्य है जो अपने आश्चर्यजनक दृश्यों के लिए जाना जाता है। सामने आए वीडियो में दो महिलाओं समेत चार व्यक्तियों को बर्फ के टूटने के बाद जमी हुई झील में फंसते हुए दिखाया गया है। पर्यटकों के अचानक से बर्फ में गिरने से वहं अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने बांस की लाठियों से लैस होकर, उन्होंने पर्यटकों को बर्फीले पानी से सफलतापूर्वक बचाया।

प्रशासन ने जारी की चेतावनी

बर्फ से जमी झील में इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने भी पर्यटकों के लिए चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने पर्यटकों को भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए ऐसे क्षेत्रों में यात्रा करते समय सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

 

क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

इस पूरी घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- "अरुणाचल प्रदेश में सेला दर्रे पर पर्यटकों को मेरी सलाह: अनुभवी लोगों के साथ जमी हुई झीलों पर चलें, फिसलन भरी बर्फीली सड़कों पर सावधानी से गाड़ी चलाएं और बर्फीले हिमस्खलन से सावधान रहें। तापमान जमा देने वाला है इसलिए गर्म कपड़े पहनें और आनंद लें। आपकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है।" रिजिजू ने आगे कहा- "कई पर्यटक पूरी तरह से ड्राइवरों की अज्ञानता या अनुभवहीनता के कारण दुर्घटना का शिकार हुए। पहाड़ी इलाकों में, खासकर बर्फीले इलाकों में गाड़ी चलाते समय बेहद सावधानी बरतनी चाहिए।"

ये भी पढ़ें- मणिपुर के मोरेह में लगी भीषण आग, 2 लोग घायल, 15 से अधिक घर जलकर खाक

'आतंकवादियों से माफी क्यों मांगूं?', CM के बयान पर सियासत; बोले- अशांति फैलाने वाले कर रहे राजनीति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Arunachal Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट