1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. मणिपुर
  4. कुकी समूह ने मेइती लोगों को दी वॉर्निंग- आगामी उत्सव के दौरान हमारे इलाकों में प्रवेश न करे

कुकी समूह ने मेइती लोगों को दी वॉर्निंग- आगामी उत्सव के दौरान हमारे इलाकों में प्रवेश न करे

 Published : May 14, 2025 11:09 pm IST,  Updated : May 14, 2025 11:11 pm IST

कुकी समूह ने कहा, हम मेइती समुदाय के सभी सदस्यों को दृढ़ता से सलाह देते हैं कि वे किसी भी समय हमारे क्षेत्रों में प्रवेश करने से बचें। इस निर्देश का कोई भी उल्लंघन जानबूझकर माना जाएगा और इसके बाद होने वाले किसी भी नतीजे के लिए पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी।

manipur kuki- India TV Hindi
कुकी समूह ने मेइती लोगों को दी चेतावनी Image Source : FILE PHOTO

इम्फाल: मणिपुर में एक समूह ने मेइती समुदाय के लोगों को अगले सप्ताह उखरुल जिले में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय उत्सव के दौरान कुकी बहुल क्षेत्रों में प्रवेश न करने की चेतावनी दी है। मणिपुर में दो युद्धरत पक्षों के बीच जातीय संघर्ष में मई 2023 से अब तक कम से कम 260 लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

‘कुकी जो विलेज वालंटियर ईस्टर्न जोन’ ने जारी किया बयान

‘कुकी जो विलेज वालंटियर ईस्टर्न जोन’ ने एक बयान में कहा, ‘‘हम मेइती समुदाय के सभी सदस्यों को दृढ़ता से सलाह देते हैं कि वे किसी भी समय हमारे क्षेत्रों में प्रवेश करने से बचें। इस निर्देश का कोई भी उल्लंघन जानबूझकर माना जाएगा और व्यक्तियों को इसके बाद होने वाले किसी भी नतीजे के लिए पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी।’’

20-24 मई के बीच महोत्सव का आयोजन

20 से 24 मई के बीच आयोजित होने वाले शिरुई महोत्सव के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोग उखरुल आते हैं। इम्फाल, जहां मेइती बहुसंख्यक हैं, से उखरुल तक का मार्ग कुछ गांवों से होकर गुजरता है जहां कुकी प्रमुख ताकत हैं। हालांकि, उखरुल जिले में नगा आदिवासी लोग बहुसंख्यक हैं। मणिपुर के डीजीपी राजीव सिंह ने हाल में उखरुल जिले का दौरा किया था और इस जिले की पहाड़ियों में प्रचुर मात्रा में पाये जाने वाले राजकीय पुष्प शिरुई लिली के संबंध में आयोजित वार्षिक उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। (भाषा इनपुट्स के साथ)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Manipur से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट