1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. मणिपुर
  4. मणिपुर: कांगपोकपी पुलिस ने अपने कर्मियों को 30 अप्रैल की बैठक से दूर रहने के दिए निर्देश

मणिपुर: कांगपोकपी पुलिस ने अपने कर्मियों को 30 अप्रैल की बैठक से दूर रहने के दिए निर्देश

 Published : Apr 22, 2025 02:10 pm IST,  Updated : Apr 22, 2025 02:10 pm IST

कांगपोकपी जिला पुलिस ने सभी कर्मियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि फर्जी संगठन द्वारा की गई घोषणा अवैध है। बैठक में भाग लेने वाले किसी भी वर्दीधारी कर्मचारी को घोर सेवा कदाचार का दोषी माना जाएगा और ऐसा करने वाले कर्मचारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

manipur police- India TV Hindi
मणिपुर पुलिस Image Source : FILE PHOTO

इंफाल: कांगपोकपी जिला पुलिस ने अपने कर्मियों को एक ‘फर्जी संगठन’ द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल न होने के निर्देश दिए है और कहा है कि बैठक में शामिल होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस ने एक बयान में कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से पता लगा है कि कुकी इंपी, दक्षिण पश्चिम सदर हिल्स के बैनरतले कांगचुप क्षेत्र संरक्षण और विकास समिति ने 30 अप्रैल को कांगचुप क्षेत्र के कुकी गांवों के पुलिस, मणिपुर राइफल्स और भारतीय रिजर्व बटालियन के सभी कर्मियों की एक बैठक बुलाई है।

सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

इसमें कहा गया है, ‘‘सभी कर्मियों को सख्त चेतावनी दी जाती है कि फर्जी संगठन द्वारा की गई घोषणा अवैध है। बैठक में भाग लेने वाले किसी भी वर्दीधारी कर्मचारी को घोर सेवा कदाचार का दोषी माना जाएगा और ऐसा करने वाले कर्मचारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।’’

'बैठक के लिए पुलिसकर्मियों को बुलाना भारत और लोकतंत्र का मजाक उड़ाना है'

राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए मेइती हेरिटेज सोसाइटी ने कहा कि इस तरह की बैठक के लिए पुलिसकर्मियों को बुलाना ‘भारत और लोकतंत्र का मजाक उड़ाना’ है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Manipur से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट