1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. सिक्किम
  4. नाबालिग के साथ कई महीने तक किया दुष्कर्म, पकड़े गए आठ आरोपी

नाबालिग के साथ कई महीने तक किया दुष्कर्म, पकड़े गए आठ आरोपी

 Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 13, 2025 05:49 pm IST,  Updated : Apr 13, 2025 05:49 pm IST

सिक्किम में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ा है। इसमें एक महिला भी शामिल है, जिसने इस काम में आरोपियों को सहयोग किया। इसके अलावा दुष्कर्म में चार नाबालिग भी शामिल थे, जिन्हें पकड़ा गया है।

रेप केस में आठ लोगों को पुलिस ने पकड़ा।- India TV Hindi
रेप केस में आठ लोगों को पुलिस ने पकड़ा। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

गंगटोक: सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ा है। इसमें चार नाबालिग भी शामिल हैं। जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि पीड़िता के साथ कई महीने से दुष्कर्म किया जा रहा था। कमजोरी की शिकायत के बाद पीड़िता ने इसका खुलासा किया, जिसके बाद इसकी शिकायत की गई। फिलहाल पीड़िता बाल कल्याण समिति के संरक्षण में है और उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं इस मामले में पॉक्से अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। 

बाल कल्याण समिति ने की शिकायत

दरअसल, पूरा मामला सिक्किम के ग्यालशिंग जिले का बताया जा रहा है। यहां पर एक 13 साल की बच्ची के साथ कई महीने से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। जब तहकीकात की गई तो इस मामले में आठ लोगों को पकड़ा गया है, जिसमें चार नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने रविवार को घटना के बारे में जानकारी दी। बता दें कि बाल कल्याण समिति ने इस मामले में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। वहीं बाल कल्याण समिति को किशोर के स्कूल ने मामले में के बारे में जानकारी दी थी।

महिला ने की आरोपियों की मदद

पुलिस ने घटना के बारे में बताया कि किशोरी अपनी क्लास में हमेशा बीमार और कमजोर रहने लगी थी। छात्रा ने एक महिला के बारे में बताया, जो उसे घरेलू काम में मदद करने के लिए बुलाती रहती थी। वहीं बच्ची के बयान के मुताबिक महिला ने उसे यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इस घटना में महिला का पति भी शामिल था। इसके अलावा यह भी पता चला कि वह दो अन्य पुरुषों को भी लेकर आया, जिन्होंने रुपये के बदले यौन संबंध बनाने को मजबूर किया। इसके अलावा पीड़िता ने चार अन्य नाबालिगों के बारे में भी जानकारी दी। 

आठ लोगों को पुलिस ने पकड़ा

फिलहाल पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला, उसके पति और दो अन्य पुरुषों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसके अलावा चार किशोरों को हिरासत में लिया गया है। वहीं बच्ची को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में रखा गया है। नाबालिग का इलाज कराया जा रहा है। वहीं पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

सहरसा में आधी रात को मिला शख्स का धड़, सिर काटकर साथ ले गया आरोपी; जांच में जुटी पुलिस

जमीअत उलमा-ए-हिंद की बुलाई गई सभा, मुसलमानों से जुड़े अहम मुद्दों पर रखे प्रस्ताव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sikkim से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट