1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. वोल्‍वो ने जेनेवा मोटर शो में पेश की सेकेंड जेनेरेशन XC60, अगले साल भारत में होगी लॉन्‍च

वोल्‍वो ने जेनेवा मोटर शो में पेश की सेकेंड जेनेरेशन XC60, अगले साल भारत में होगी लॉन्‍च

 Written By: Manish Mishra
 Published : Mar 08, 2017 06:50 pm IST,  Updated : Mar 08, 2017 06:52 pm IST

ऑटोमोबाइल कंपनी वोल्‍वो ने जेनेवा मोटर शो के दौरान अपनी सेकेंड जेनेरेशन XC60 एसयूवी को पेश कर दिया है। भारत में इस कार के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा।

वोल्‍वो ने जेनेवा मोटर शो में पेश की सेकेंड जेनेरेशन XC60, अगले साल भारत में होगी लॉन्‍च- India TV Hindi
वोल्‍वो ने जेनेवा मोटर शो में पेश की सेकेंड जेनेरेशन XC60, अगले साल भारत में होगी लॉन्‍च

नई दिल्‍ली। दुनिया की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी वोल्‍वो ने जेनेवा मोटर शो के दौरान अपनी सेकेंड जेनेरेशन XC60 SUV को पेश कर दिया है। भारत में इस कार के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा। यह 2018 में भारतीय बाजार में लॉन्‍च की जाएगी। हालांकि इस कार की कीमत को लेकर कंपनी की ओर से कोई ऑफीशियल बयान नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि इसकी भारत में कीमत 60 लाख रुपए के आसपास रह सकती है।

यह भी पढ़ें : इसी महीने लॉन्च हो रही है Tata की कॉम्‍पैक्‍ट सेडान Tigor, 4.5 लाख रुपए से हो सकती शुरुआत कीमत

जानिए क्‍या है इस कार में खास

डिजायन और फीचर लिस्ट के मामले में यह काफी हद तक मौजूदा मॉडल से मिलती-जुलती है। नई एक्ससी60 मौजूदा मॉडल वाले स्केलेबल प्रोडक्ट आर्किटेक्चर (एसपीए) प्लेटफार्म पर बनी है। इसमें आगे की तरफ नए एलईडी हैडलैंप्स, थॉर हैमर डिजायन वाले नई एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट और चौड़ी ग्रिल दी गई है। पीछे की तरफ वोल्वो का जाना पहचाना एल आकार वाला टेललैंप क्लस्टर दिया गया है, इस में एलईडी टेल लाइटें दी गई हैं। केबिन में सेंटर कंसोल पर 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Maruti ने नई Swift से उठाया पर्दा, अगले साल भारत में इस कीमतें में बड़े फीचर्स के साथ होगी लॉन्च

इंजन के पांच विकल्‍प

नई एक्ससी60 में तीन पेट्रोल और दो डीज़ल इंजन के विकल्प मिलेंगे। सभी इंजन 8-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होंगे। पेट्रोल वर्जन में पहला टी5 इंजन होगा, यह 254 पीएस की पावर देगा। दूसरा टी6 इंजन होगा, इसकी पावर 320 पीएस होगी। तीसरा टी8 इंजन होगा, इस में प्लग-इन हाइब्रिड की सुविधा मिलेगी, इसकी पावर 407 पीएस होगी। 100 की रफ्तार पाने में इसे 5.3 सेकंड का वक्त लगेगा। डीज़ल में डी4 और डी5 इंजन मिलेंगे, इनकी पावर क्रमशः 190 पीएस और 235 पीएस होगी।

Source: Cardekho.com

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा