1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. दिसंबर में कार खरीदने का शानदार मौका, टाटा मोटर्स के बाद अब रेनो दे रही है शानदार मौका

दिसंबर में कार खरीदने का शानदार मौका, टाटा मोटर्स के बाद अब रेनो दे रही है शानदार मौका

 Published : Dec 06, 2017 01:35 pm IST,  Updated : Dec 06, 2017 01:35 pm IST

अपनी छोटी कार क्विड के साथ भारतीय बाजार में धमाका करने वाली रेनो ने साल के अंत में अपने डिस्‍काउंट का पिटारा खोल दिया है। कंपनी इस महीने दिसंबर सेलिबेशन ऑफर लेकर आई है।

renault kwid- India TV Hindi
renault kwid

नई दिल्‍ली। अपनी छोटी कार क्विड के साथ भारतीय बाजार में धमाका करने वाली रेनो ने साल के अंत में अपने डिस्‍काउंट का पिटारा खोल दिया है। कंपनी इस महीने दिसंबर सेलिबेशन ऑफर लेकर आई है। इसके तहत कंपनी की छोटी कार क्विड पर कई प्रकार के भारी फायदे दिए जा रहे हैं। कंपनी के अनुसार ग्राहक इस ऑफर का फायदा एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक लिया जा सकता है।

इस ऑफर के तहत रेनो क्विड के मैनुअल वेरिएंट पर दिसंबर सेलिब्रेशन ऑफर के तहत 10,000 रुपए की एक्सेसरीज फ्री में दी जाएगी। वहीं कंपनी नई कार खरीदने पर लोन के ब्‍याज पर भी डिस्‍काउंट दे रही है। इसके लिए ग्राहक को रेनो फाइनेंस से लोन लेना होगा। ऑफर के तहत कंपनी 7.99 फीसदी ब्याज दर पर क्विड के लिए लोन मुहैया करा रही है। इसके अलावा यदि आप रेनो क्विड के एएमटी वेरिएंट को पसंद करते हैं तो आपको दिसंबर सेलिब्रेशन ऑफर के तहत 15,000 रूपए की एक्सेसरीज फ्री में दी जाएगी। अगर कोई ग्राहक रेनो फाइनेंस से लोन लेकर क्विड एएमटी खरीदता है तो उसे 7.99 फीसदी ब्याज दर पर लोन मुहैया कराया जाएगा।

टाटा मोटर्स भी दे रहा है डिस्‍काउंट

टाटा मोटर्स ‘मेगा ऑफर मैक्स सेलिब्रेशन’ ऑफर लेकर आई है। इस स्कीम के तहत टाटा मोटर्स की चुनिंदा कारों पर एक लाख रुपए तक की नगद छूट दी जा रही है। टाटा मोटर्स टियागो से लेकर हेक्‍सा जैसे मॉडल्‍स पर भारी डिस्‍काउंट दे रही है। टाटा कारों की रेंज में सबसे ज्यादा डिस्काउंट सफारी स्टॉर्म (एक लाख रुपए) पर मिल रहा है, वहीं सबसे कम डिस्काउंट टाटा टियागो (27 हजार रुपए) पर है।

टाटा की इन कारों पर मिल रहा है इतना डिस्‍काउंट

  • टाटा टियागो: 27,000 रुपए
  • टाटा टिगोर: 32,000 रूपए
  • टाटा जेस्ट: 68,000 रुपए
  • टाटा सफारी स्टॉर्म: 1,00,000 रुपए
  • टाटा हेक्सा: 78,000 रुपए

ये हैं इन कारों की शुरुआती कीमतें...

  • टाटा टियागो: 3.27 लाख रुपए
  • टाटा टिगोर: 4.63 लाख रुपए
  • टाटा जेस्ट: 5.31 लाख रुपए
  • टाटा सफारी स्टॉर्म: 10.53 लाख रुपए
  • टाटा हेक्सा: 11.9 लाख रुपए
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा