1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. बजाज ऑटो की बिक्री जुलाई में पांच प्रतिशत घटी, बेचे 3.81 लाख वाहन

बजाज ऑटो की बिक्री जुलाई में पांच प्रतिशत घटी, बेचे 3.81 लाख वाहन

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 01, 2019 11:25 am IST,  Updated : Aug 01, 2019 11:25 am IST

इस दौरान निर्यात पिछले साल के 1,62,832 वाहनों की तुलना में आठ प्रतिशत बढ़कर 1,76,060 इकाइयों पर पहुंच गया।

Bajaj Auto sales down 5pc at 3,81,530 units in July- India TV Hindi
Bajaj Auto sales down 5pc at 3,81,530 units in July Image Source : BAJAJ AUTO SALES DOWN

नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख दोपहिया निर्माता बजाज ऑटो की कुल बिक्री जुलाई महीने में पांच प्रतिशत गिरकर 3,81,530 वाहनों पर आ गई। कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी।

उसने कहा कि पिछले साल जुलाई में उसने 4,00,343 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसकी घरेलू बिक्री पिछले साल के 2,37,511 वाहनों की तुलना में 13 प्रतिशत गिरकर 2,05,470 वाहनों पर आ गई।

आलोच्य माह के दौरान कंपनी के मोटरसाइकिलों की बिक्री 3,32,680 इकाइयों से तीन प्रतिशत गिरकर 3,22,210 इकाइयों पर आ गई। कंपनी ने कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी 67,663 इकाइयों से 12 प्रतिशत गिरकर 59,320 इकाइयों पर आ गई।

इस दौरान निर्यात पिछले साल के 1,62,832 वाहनों की तुलना में आठ प्रतिशत बढ़कर 1,76,060 इकाइयों पर पहुंच गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा