1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सिर्फ 2000 में होंडा का नया स्कूटर ग्राजिया हो जाएगा बुक, बुधवार से शुरू हो रही है बुकिंग

सिर्फ 2000 में होंडा का नया स्कूटर ग्राजिया हो जाएगा बुक, बुधवार से शुरू हो रही है बुकिंग

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 24, 2017 09:18 am IST,  Updated : Oct 24, 2017 09:18 am IST

ग्राजिया स्कूटर की बुकिंग 25 अक्तूबर यानि बुधवार से से शुरू होने जा रही है। खुद होंडा ने बुकिंग के बारे में यह जानकारी दी है।

सिर्फ 2000 में होंडा का नया स्कूटर ग्राजिया हो जाएगा बुक, बुधवार से शुरू हो रही है बुकिंग- India TV Hindi
सिर्फ 2000 में होंडा का नया स्कूटर ग्राजिया हो जाएगा बुक, बुधवार से शुरू हो रही है बुकिंग

नयी दिल्ली होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (HMSI) अपने स्कूटर पोर्टिफोलियो का विस्तार करने के लिए तैयार है। इसी क्रम में होंडा देश में अपनी नयी स्वचालित स्कूटर ग्राजिया पेश करने की तैयारी में है। ग्राजिया स्कूटर की बुकिंग 25 अक्तूबर यानि बुधवार से से शुरू होने जा रही है। खुद होंडा ने बुकिंग के बारे में यह जानकारी दी है।

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने अपने बयान में कहा कि 25 अक्तूबर से ग्राहक होंडा के नए वाहन ग्राजिया को केवल 2,000 रुपये में देशभर के सभी होंडा दोपहिया डीलरों के माध्यम से बुक कर सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अपने नए मॉडल के इंजन, कीमत और अन्य सुविधाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

HMSI देश की अग्रणी स्कूटर निर्माता है। वर्तमान में एक्टिवा समेत छह स्कूटरों की बिक्री कर रही है। होंडा देश में अपने 16 साल के परिचालन में दो करोड़ से ज्यादा स्कूटरों की बिक्री कर चुकी है। स्कूटर के बाजार में दोबारा जान फूंकने का श्रेय होंडा को ही जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा