1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. अक्टूबर में कारों की धुंआधार बिक्री, टाटा मोटर्स और हुंडई को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

अक्टूबर में कारों की धुंआधार बिक्री, टाटा मोटर्स और हुंडई को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Nov 01, 2016 09:15 pm IST,  Updated : Nov 01, 2016 09:15 pm IST

त्यौहारी मौसम की खरीद के चलते अक्टूबर में कारों की धुंआधार बिक्री हुई है। टाटा मोटर्स, हुंडई की घरेलू बिक्री में माह के दौरान जबरदस्त इजाफा हुआ है।

अक्टूबर में कारों की धुंआधार बिक्री, टाटा मोटर्स और हुंडई को हुआ सबसे ज्यादा फायदा- India TV Hindi
अक्टूबर में कारों की धुंआधार बिक्री, टाटा मोटर्स और हुंडई को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

नई दिल्ली। त्यौहारी मौसम की खरीद के चलते अक्टूबर में कारों की धुंआधार बिक्री हुई है। टाटा मोटर्स, हुंडई और अन्य कंपनियों की घरेलू बिक्री में माह के दौरान जबरदस्त इजाफा हुआ है। घरेलू बाजार में बिक्री संख्या की दृष्टि से पहले स्थान पर मारूति सुजुकी बरकरार है। अक्टूबर में कुल मिलाकर बिक्री में भले ही हल्की कमी आई हो लेकिन घरेलू बाजार में उसकी बिक्री में 2.2 प्रतिशत वृद्धि देखी गई। कंपनी ने इस वर्ष अक्टूबर में देश में 123764 वाहन बेचे जबकि पिछले साल इसी माह में उसकी घरेलू बिक्री 121063 वाहन थी।

  • मारूति की प्रतिद्वंदी कंपनी हुंडई की घरेलू बिक्री अक्तूबर के दौरान 6.4 प्रतिशत बढ़कर 50016 वाहन रही।
  • जबकि पिछले साल इस माह में उसने 47015 वाहन बेचे थे।
  • टाटा मोटर्स ने भी इस दौरान चार साल का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।
  • उसके यात्री वाहनों की बिक्री में अक्तूबर में 28 प्रतिशत वृद्धि हुई और 16311 वाहनों की बिक्री की।
  • जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसने 12747 वाहनों की बिक्री की थी।
  • निसान मोटर्स की बिक्री में भी अक्तूबर में 88.17 प्रतिशत बढ़ी।
  • घरेलू बाजार में 6108 वाहनों की बिक्री की जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 3246 वाहनों का था।
  • इसी फॉक्सवैगन की बिक्री में 70.01 प्रतिशत की वृद्धि हुई और उसने 5534 वाहन बेचे जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 3255 वाहन का था।
  • टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स की बिक्री में 6.06 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और उसने 11651 वाहनों की बिक्री की।
  • दुपहिया वाहन श्रेणी में रॉयल एनफील्ड की घरेलू बिक्री में 32 प्रतिशत इजाफा हुआ।
  • अक्तूबर में उसने 58379 वाहन बेचे जबकि पिछले साल इसी माह में यह आंकड़ा 44138 वाहन का था।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा