1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. डीटेल ने लॉन्च किया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इजी प्लस, कीमत 40000 से भी कम

डीटेल ने लॉन्च किया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इजी प्लस, कीमत 40000 से भी कम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2021 03:29 pm IST,  Updated : Mar 19, 2021 03:29 pm IST

देश में आधुनिक तकनीक वाले किफायती इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश करने वाले घरेलू ब्रांड डीटेल ने एक और शानदार टू—व्हीलर को लॉन्च कर दिया है।

डीटेल ने लॉन्च किया...- India TV Hindi
डीटेल ने लॉन्च किया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इजी प्लस, कीमत 40000 से भी कम

नई दिल्ली। देश में आधुनिक तकनीक वाले किफायती इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश करने वाले घरेलू ब्रांड डीटेल ने एक और शानदार टू—व्हीलर को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इजी प्लस लॉन्च किया है। इसकी कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। कंपनी के अनुसार इजी प्लस मॉडल की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। 

पढें-  दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की प्राइज लिस्ट, ​जानिए कितने में मिलेगी कार और बाइक

कम गति वाला यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर 170 मिमी की ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है। यह 20AH लिथियम-आयन बैटरी द्वारा संचालित होता है। हल्के वाहन को 4-5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है और एक बार में 60 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

डीटेल के योगेश भाटिया ने कहा, "डीटेल जनता के लिए एक देसी ब्रांड है। हम भारत में सबसे भरोसेमंद कम गति वाले दोपहिया वाहन निर्माता बनना चाहते हैं। हम एक औसत उपयोगकर्ता की दैनिक आने वाली जरूरतों के लिए टिकाऊ गतिशीलता समाधान की पेशकश कर रहे हैं।" 

डेटेल 2017 से अपने इलेक्ट्रॉनिक सामान और उपभोक्ता गैजेट्स के साथ भारतीय बाजार में है। जनवरी 2020 में, कंपनी ने भारतीय ग्राहकों को स्मार्ट ईवी वाहनों की सुविधा के लिए ईवी उद्योग में प्रवेश किया।

पढ़ें-  भारत के सभी बैंकों के लिए आ गई ये सिंगल एप, ICICI बैंक ने किया कमाल

पढ़ें- ATM मशीन को बिना छुए निकाल सकते हैं पैसा, इस सरकारी बैंक ने शुरू की सुविधा

पढ़ें- SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर! बैलेंस न होने पर ट्रांजेक्शन हुआ फेल, तो लगेगा इतना 'जुर्माना'

पढ़ें- SBI ग्राहक घर बैठे बदल सकते हैं नॉमिनी का नाम, ये है तरीका

पढ़ें- पेटीएम से पेमेंट करना पड़ेगा महंगा, कंपनी ने थोपा एक्स्ट्रा चार्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा