Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. कार खरीदने का शानदार मौका, फोर्ड ने किया इकोस्पोर्ट, फीगो, एस्पायर पर 30 हजार रुपए तक छूट का ऐलान

कार खरीदने का शानदार मौका, फोर्ड ने किया इकोस्पोर्ट, फीगो, एस्पायर पर 30 हजार रुपए तक छूट का ऐलान

Sachin Chaturvedi @sachinbakul Published : May 29, 2017 07:15 pm IST, Updated : May 29, 2017 07:15 pm IST

फोर्ड इंडिया ने नयी टैक्‍स दरों का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए इकोस्पोर्ट, सेडान एस्पायर और हैचबैक फीगो पर 30,000 रुपए तक का डिस्‍काउंट ऑफर पेश किया है।

कार खरीदने का शानदार मौका, फोर्ड ने किया इकोस्पोर्ट, फीगो, एस्पायर पर 30 हजार रुपए तक छूट का ऐलान- India TV Paisa
कार खरीदने का शानदार मौका, फोर्ड ने किया इकोस्पोर्ट, फीगो, एस्पायर पर 30 हजार रुपए तक छूट का ऐलान

नयी दिल्ली। नई कार खरीदने की तैयारी में हैं तो यह आपके लिए काफी मुफीद वक्‍त हो सकता है। ऑटो निर्माता कंपनी फोर्ड इंडिया ने जीएसटी के तहत नयी टैक्‍स दरों का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए 30,000 रुपए तक का डिस्‍काउंट ऑफर पेश किया है। यह डिस्‍काउंट कंपनी की तीनों लोकप्रिय कारों कंपैक्ट एसयूवी इकोस्पोर्ट, सेडान एस्पायर और हैचबैक फीगो पर मिल रहा है।

इन कंपनियों ने भी घटाए दाम

पिछले हफ्ते जर्मन लक्जरी कार निर्माता ऑडी ने अपनी कारों के दाम 30 जून तक के लिए 10 लाख रुपए तक घटा दिये। कंपनी ए3 सेडान से लेकर ए8 प्रीमियम सेडान कारें बेचती हैं जिनकी कीमतें 30.5 लाख रुपए से लेकर 1.15 करोड़ रुपए तक हैं। एक अन्य जर्मन लक्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू ने भी कहा कि वह जीएसटी लाभ समेत 12 फीसदी तक लाभ दे रही हैं। यह भी पढ़े: रॉल्स रॉयस को ऐतिहासिक घाटा, कंपनी को 381 अरब रुपए का नुकसान

तस्‍वीरों में देखिए फोर्ड की नई ईकोस्‍पोर्ट

Ford EcoSport

ford--6IndiaTV Paisa

ford--5IndiaTV Paisa

ford-8IndiaTV Paisa

ford--4IndiaTV Paisa

ford--3IndiaTV Paisa

ford--2IndiaTV Paisa

ford-9IndiaTV Paisa

ford--10IndiaTV Paisa

ford-ecosport (1)IndiaTV Paisa

ford--7IndiaTV Paisa

अन्य लाभ में 7.9 प्रतिशत की घटी ब्याज दर, अतिरिक्त अनुपूरक सेवायें और तीन साल का रखरखाव तथा एक साल का सम्मान स्वरूप बीमा भी शामिल है। इसके अलावा, मर्सिडीज बेंज ने भी भारत में तैयार अपने उत्पादों को सात लाख रुपए तक कम करने की घोषणा की है। जीएसटी के लागू होने की स्थिति में इसकी घोषणा की गई है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement