1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. हार्ले-डेविडसन ने दुनिया भर से 2.5 लाख मोटरसाइकिलों को किया रिकॉल, ब्रेक फेल होने की आशंका

हार्ले-डेविडसन ने दुनिया भर से 2.5 लाख मोटरसाइकिलों को किया रिकॉल, ब्रेक फेल होने की आशंका

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 08, 2018 04:31 pm IST,  Updated : Feb 08, 2018 04:31 pm IST

अमेरिकी मोटर साइकिल कंपनी हार्ले-डेविडसन ने ब्रेक फेल की शिकायतों के बाद स्वैच्छिक रूप से दुनिया भर से अपनी 251,000 से ज्यादा मोटरसाइकिलों को वापस लेने का फैसला किया है।

harley davidson- India TV Hindi
harley davidson

शिकागो। अमेरिकी मोटर साइकिल कंपनी हार्ले-डेविडसन ने ब्रेक फेल की शिकायतों के बाद स्वैच्छिक रूप से दुनिया भर से अपनी 251,000 से ज्यादा मोटरसाइकिलों को वापस लेने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इसमें एंटी-लॉक ब्रेक से सुसज्जित 2008 से 2011 के मॉडल सीवीओ टूरिंग और वीएसआरसी बाइक शामिल हैं।

मिल्वौकी, विस्कॉन्सन स्थित हार्ले-डेविडसन के मुख्यालय की ओर से कहा गया कि रिकॉल का फैसला लेने से कंपनी को 2.94 करोड़ डॉलर का भारी नुकसान होगा। करीब 175,000 प्रभावित मोटरसाइकिलें अमेरिका में बिकी हैं। समस्या एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम से संबंधित है, जो बिना किसी चेतावनी के बिगड़ जाती है और फेल हो जाती है।

जुलाई 2016 में अमेरिकी राष्ट्रीय यातायात सुरक्षा प्रशासन ने तीन दुर्घटनाओं और दो घायल होने की शिकायतों सहित 43 शिकायतें मिलने के बाद, ब्रेक को लेकर जांच शुरू की थी। समस्या कथित रूप से ब्रेक फ्लूइड के चलते थी, जिसे कुछ मोटरसाइकिल मालिक नहीं हटाते हैं, जबकि हर दो साल पर ऐसा करना जरूरी होता है।

कंपनी के मुताबिक, फ्लूइड नमी से दूषित हो सकते हैं और एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम के एक्ट्यूएटर वाल्व को खराब कर सकते हैं। एनएचटीएसए ने पिछले महीने कंपनी से कहा कि सुरक्षा के कारण मोटरसाइकिलों की वापसी जरूरी है और सुरक्षा मामले को लेकर चालकों को शिक्षित करने के हार्ले के एक अभियान शुरू करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया और ब्रेक में लगाए जाने वाले तरल पदार्थ नियमित समय पर बदलने की महत्ता को रेखांकित किया। कंपनी मोटरसाइकिल मालिकों को सूचित करेगी कि डीलर्स 12 फरवरी से मुफ्त में ब्रेक में लगाया जाने वाला तरल पदार्थ उपलब्‍ध कराएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा