1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Honda ने लॉन्‍च किया Amaze का नया संस्‍करण, कीमत है इसकी 8.56 लाख रुपए

Honda ने लॉन्‍च किया Amaze का नया संस्‍करण, कीमत है इसकी 8.56 लाख रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 23, 2019 05:17 pm IST,  Updated : Apr 23, 2019 05:17 pm IST

पेट्रोल संस्करण की शोरूम में कीमत 8.56 लाख रुपए, जबकि डीजल संस्करण की कीमत 9.56 लाख रुपए रखी गई है।

Honda Amaze- India TV Hindi
Honda Amaze Image Source : HONDA AMAZE

नई दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने अपनी छोटी सेडान कार अमेज का नया सबसे बेहतर संस्करण बाजार में पेश किया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने अमेज का नया ग्रेड वीएक्स सीवीटी संस्करण उतारा। यह मॉडल डीजल और पेट्रोल दोनों संस्करणों में मौजूद है।

पेट्रोल संस्करण की शोरूम में कीमत 8.56 लाख रुपए, जबकि डीजल संस्करण की कीमत 9.56 लाख रुपए रखी गई है। अमेज का यह संस्करण रीयर कैमरा और बेहतर स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसी विभिन्न विशेषताओं से लैस है। 

एचसीआईएल के विपणन एवं बिक्री विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक राजेश गोयल ने बयान में कहा कि दूसरी पीढ़ी की होंडा अमेज ने सेडान श्रेणी में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हमारे 20 प्रतिशत से अधिक ग्राहक पेट्रोल और डीजल दोनों में उन्नत सीवीटी वेरिएंट का चयन करते हैं।

उन्‍होंने कहा कि होंडा अमेज के नए वीएक्‍स सीवीटी संस्‍करण को पेश करते हुए हमें काफी खुशी है, जो हमारे टॉप स्‍पेस वीएक्‍स रेंज को पूरा करती है और हमारे ग्राहकों को अधिक विकल्‍प देती है। यह  नया संस्‍करण कई अतिरिक्‍त फीचर्स के साथ आएगा जैसे गाइडलाइंस के साथ रियर कैमरा और आसान स्‍मार्टफोन कनेक्टिविटी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा