1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Honda कार्स खरीदने का शानदार मौका, कंपनी ने अप्रैल के लिए की भारी कैश डिस्‍काउंट की घोषणा

Honda कार्स खरीदने का शानदार मौका, कंपनी ने अप्रैल के लिए की भारी कैश डिस्‍काउंट की घोषणा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 13, 2021 11:37 am IST,  Updated : Apr 13, 2021 11:37 am IST

अप्रैल 2021 में अमेज पर 38,000 रुपये, डब्ल्यूआरवी पर 32,500 रुपये, जैज पर 32,000 रुपये और होंडा सिटी पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Honda Cars offers cash discounts for customers in April 2021- India TV Hindi
Honda Cars offers cash discounts for customers in April 2021 Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। भारत में प्रीमियम कार की अग्रणी निर्माता होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India)   ने सोमवार को देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में मनाए जाने वाले बैसाखी, उगादि, गुड़ी पड़वा, बिहू और पोइला बैसाख के शुभ अवसर पर इस महीने नई कार खरीदने की योजना बना रहे सभी उपभोक्‍ताओं के लिए आकर्षक ऑफर्स व डिस्‍काउंट की घोषणा की है। इन ऑफर्स को पूरे भारत में सभी अधिकृत होंडा डीलरशिप पर प्राप्‍त किया जा सकता है और यह ऑफर्स 30 अप्रैल, 2021 तक उपलब्‍ध रहेंगे।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि अप्रैल 2021 में होंडा अमेज (Amaze) पर 38,000 रुपये तक का कैश डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा डब्‍ल्‍यूआरवी पर 32,500 रुपये, जैज पर 32,000 रुपये और 5वीं पीढ़ी की होंडा सिटी पर 10,000 रुपये का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है।

ऑफर्स पर अपने विचार व्‍यक्‍त करते हुए होंडा कार्स इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और डायरेक्‍टर, मार्केटिंग एंड सेल्‍स, राजेश गोयल ने कहा कि शुभ अवसर होने के कारण, बहुत से उपभोक्‍ता साल के इस समय के दौरान अपनी नई कार खरीदते हैं और हमारा प्रयास खरीदार को अपने पैसे का बेहतर मूल्‍य, मन की शांति और स्‍वामित्‍व का गौरव हासिल करने में सक्षम बनाना है। उन्‍होंने आगे कहा कि वर्तमान स्‍वास्‍थ्‍य  परिदृश्‍य में व्‍यक्तिगत मोबिलिटी एक आवश्‍यकता बन गई है और एक सुरक्षि‍त एवं संपर्करहित खरीद अनुभव की सुविधा देने के लिए, हमारे डीलरशिप के मजबूत सेल्‍स प्रोसेस द्वारा समर्थित हमारा ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म ‘होंडा फॉर होम’ हमारे उपभोक्‍ताओं की मदद के लिए पूरी तरह से सुसज्जित है।

ब्रांड ऑफर्स
होंडा अमेज 38,851 रुपये तक
5वीं पीढ़ी की होंडा सिटी 10,000 रुपये तक   
होंडा जैज 32,000 रुपये तक
होंडा डब्‍ल्‍यूआर-वी 32,500 रुपये तक

RBI ने किया बैंक ग्राहकों को अलर्ट, मनी ट्रांसफर की ये सुविधा नहीं होगी उपलब्‍ध!

मौजूदा होंडा ग्राहकों को अतिरिक्‍त लाभ

उपलब्‍ध ऑफर्स कैश डिस्‍काउंट या एक्‍सेसरीज और कार एक्‍सचेंज पर डिस्‍काउंट के रूप में हैं। मौजूदा होंडा उपभोक्‍ताओं को, जो अपनी पुरानी होंडा कार के बदले नई कार खरीदना चाहते हैं,  यहां अतिरिक्‍त लाभ जैसे लॉयल्‍टी बोनस और स्‍पेशल एक्‍सचेंज बेनेफ‍िट भी दिया जा रहा है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष पेशकश

कंपनी सरकारी कर्मचारियों और चुनिंदा कॉरपोरेट्स के लिए भी एक्‍सक्‍लूसिव बेनेफ‍िट्स की पेशकश कर रही है। एचसीआईएल ने ऑन-रोड फाइनेंसिंग, कम ईएमआई पैकेज और लंबी-अवधि के लोन की पेशकश के जरिये उपभोक्‍ताओं की मदद करने के लिए विभिन्‍न बैंकों और वित्‍तीय संस्‍थाओं के साथ गठजोड़ भी किया है।

RBI ने किया बैंक ग्राहकों को अलर्ट, मनी ट्रांसफर की ये सुविधा नहीं होगी उपलब्‍ध!

35,000 वाला नया Samsung Galaxy A72 केवल 1944 रुपये में घर ले जाने का मौका, जानें क्‍या है ऑफर

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आई खुशखबरी, मिलेगी हजारों लोगों को जल्‍द नौकरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा