1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Honda की कार खरीदने का शानदार मौका, मिल रहा 2.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

Honda की कार खरीदने का शानदार मौका, मिल रहा 2.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 09, 2020 02:12 pm IST,  Updated : Dec 09, 2020 02:12 pm IST

Honda Amaze पर 37 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। यह ऑफर पेट्रोल और डीजल, दोनों मॉडल पर है।

honda cras years end benefits up to Rs 250000- India TV Hindi
honda cras years end benefits up to Rs 250000 Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह महीना बड़े फायदे का है। होंडा कार्स इंडिया ने ग्राहकों के लिए ईयर एंड ऑफर्स की पेशकश की है। यह ऑफर 31 दिसंबर, 2020 तक उपलब्‍ध रहेगा। होंडा अपनी कारों पर दिसंबर में 2.50 लाख रुपये तक की छूट दे रही है।

अमेज पर 37 हजार तक की छूट

Honda Amaze पर 37 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। यह ऑफर पेट्रोल और डीजल, दोनों मॉडल पर है। Honda Amaze Special Edition पर 15 हजार रुपये तक के फायदे पा सकते हैं। Honda Amaze Exclusive Edition पर कंपनी इस महीने 27 हजार रुपये तक के बेनिफिट ऑफर कर रही है।

नई होंडा सिटी पर 30 हजार तक के फायदे

Honda City पर इस महीने 30 हजार रुपये की छूट पा सकते हैं। यह ऑफर एक्सचेंज बेनिफिट के रूप में मिल रहा है।

WR-V पर 40 हजार रुपये तक का डिस्काउंट

Honda WR-V पर दिसंबर में कंपनी 40 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 25 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। Honda WR-V Exclusive Edition पर 25 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 10 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस शामिल हैं।

होंडा जैज पर 40 हजार तक के बेनिफिट

Honda Jazz पर इस महीने 40 हजार रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इसमें 25 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस शामिल हैं1

सिविक पर 2.50 लाख रुपये तक की छूट

Honda Civic पर 2.50 लाख रुपये तक के फायदे पा सकते हैं। कार के पेट्रोल मॉडल पर 1 लाख रुपये तक और डीजल मॉडल पर 2.50 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा