1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. होंडा ने पेश किया सीबी हॉर्नेट 160R का अपडेट वेरिएंट, दिल्‍ली में कीमत 84675 रुपए

होंडा ने पेश किया सीबी हॉर्नेट 160R का अपडेट वेरिएंट, दिल्‍ली में कीमत 84675 रुपए

 Published : Mar 29, 2018 04:02 pm IST,  Updated : Mar 29, 2018 04:02 pm IST

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा टू-व्‍हीलर्स ने बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए नई बाइक लॉन्‍च कर दी है। कंपनी ने अपनी दमदार बाइक सीबी हॉर्नेट 160R का 2018 अपडेट मॉडल लॉन्‍च किया है।

Honda- India TV Hindi
Hondahttps://www.khabarindiatv.com/paisa/topic/Honda

नई दिल्‍ली। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा टू-व्‍हीलर्स ने बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए नई बाइक लॉन्‍च कर दी है। कंपनी ने अपनी दमदार बाइक सीबी हॉर्नेट 160R का 2018 अपडेट मॉडल लॉन्‍च किया है। 2018 सीबी हॉर्नेट 160आर की शुरुआती कीमत 84675 रुपए (एक्‍स शोरूम दिल्‍ली) रखी गई है। इसका टॉप वेरिएंट जो कि एबीएस से लैस है उसकी एक्‍स शोरूम कीमत 92675 रुपए (एक्‍स शोरूम दिल्‍ली) रखी गई है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस बाइक को पिछले महीने हुए ऑटो एक्‍सपो के दौरान प्रदर्शित किया था। जिसके बाद से कंपनी की इस बाइक का बेसब्री के साथ इंतजार किया जा रहा था।

भारतीय बाजार की बात करें तो इसका सीधा मुकाबला यामाहा एफजेड-एस फाई, बजाज पल्‍सर एनएस 160 और पिछले दिनों लॉन्‍च हुई टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी के साथ होगा। कंपनी इस बाइक की बुकिंग अगले महीने से शुरू करेगी। बाइक की बिक्री इसके बाद ही शुरू की जाएगी।

होंडा ने अपनी इस अपेडेटेड सीबी हॉर्नेट 160R बाइक में कई प्रमुख बदलाव किए हैं। इसमें सबसे अहम बदलाव एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्‍टम का है। कंपनी ने पहली बार इस बाइक को एबीएस के साथ उतारा है। इसके साथ ही नई बाइक में एलईडी हैडलैंप दिए गए हैं वहीं इसके नए ग्राफिक्‍स और बैजिंग इसे और भी अधिक खूबसूरत और स्‍पोर्टी बनाते हैं।

इंजन स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो नई सीबी हॉर्नेट के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें भी पिछले मॉडल जैसा ही 162.7 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8500 आरपीएम पर 14.9 बीएचपी की पावर जेनेरेट करता है। वहीं इसका टॉर्क 6500 आरपीएम पर 14.5 न्‍यूटन मीटर का है। बाइक का यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। होंडा सीबी हॉर्नेट में सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है। सुज़ुकी जिक्सर के बाद यह दूसरी बाइक है जो कि इस सिस्‍टम के साथ लॉन्च की गई है। यह बाइक एबीएस के दो वर्ज़न के साथ आई है – जिमें डीएलएक्स और एसटीडी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा