1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. महिंद्रा और फोर्ड ने मिलाया हाथ, मिलकर बनाएंगे सस्‍ती एसयूवी और छोटा इलेक्ट्रिक व्‍हीकल

महिंद्रा और फोर्ड ने मिलाया हाथ, मिलकर बनाएंगे सस्‍ती एसयूवी और छोटा इलेक्ट्रिक व्‍हीकल

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 22, 2018 08:34 pm IST,  Updated : Mar 22, 2018 08:34 pm IST

महिंद्रा एंड महिंद्रा और फोर्ड मोटर कंपनी मिलकर मिडसाइज और कॉम्‍पैक्‍ट स्‍पोर्ट्स यूटीलिटी व्‍हीकल्‍स (एसयूवी) एवं एक छोटा इलेक्ट्रिक व्‍हीकल का निर्माण करेंगे। गुरुवार को दोनों कंपनियों इस योजना की घोषणा की।

mahindra and ford- India TV Hindi
mahindra and ford

नई दिल्‍ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा और फोर्ड मोटर कंपनी मिलकर मिडसाइज और कॉम्‍पैक्‍ट स्‍पोर्ट्स यूटीलिटी व्‍हीकल्‍स (एसयूवी) एवं एक छोटा इलेक्ट्रिक व्‍हीकल का निर्माण करेंगे। गुरुवार को दोनों कंपनियों इस योजना की घोषणा की।  

इन दोनों कंपनियों ने भारत और अन्‍य उभरते बाजारों के उपभोक्‍ताओं के लिए नए उत्‍पादों के विकास के लिए सितंबर 2017 में किए गए गठजोड़ के हिस्‍से के रूप में गुरुवार को पांच नए समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किए।  

इस पहल के तहत, महिंद्रा और फोर्ड मिलकर अपनी क्षमता का उपयोग यूएसवी सेगमेंट में करेंगे और एक मिडसाइज एसयूवी को विकसित करेंगे। दोनों कंपनियों ने एक बयान में कहा है कि इस नई एसयूवी को महिंद्रा प्‍लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, नई एसयूवी को दोनों कंपनियों द्वारा अलग-अलग ब्रांड नाम से बेचा जाएगा।

महिंद्रा और फोर्ड एक छोटा इलेक्ट्रिक वाहन भी साथ मिलकर विकसित करने पर राजी हुए हैं। दोनों कंपनियां मिलकर उपभोक्‍ताओं को कनेक्‍टेड कार समाधान भी उपलब्‍ध कराने पर सहमत हुई हैं। दोनों कंपनियों की टीम अगले तीन साल तक मिलकर काम करेंगी और रणनीतिक सहयोग के लिए अन्‍य अवसरों की खोज करेंगी। यह टीम भविष्‍य की परिवहन जरूरतों को पूरा करने के लिए भी सहयोग करेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा