1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मर्सिडीज और बीएमडब्‍ल्‍यू ने भारत में पेश किए अपने नए मॉडल, कीमत है 41.40 लाख से 86.90 लाख रुपए तक

मर्सिडीज और बीएमडब्‍ल्‍यू ने भारत में पेश किए अपने नए मॉडल, कीमत है 41.40 लाख से 86.90 लाख रुपए तक

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 04, 2018 04:42 pm IST,  Updated : Apr 04, 2018 04:42 pm IST

जर्मनी की लग्जरी कार कंपनियों मर्सिडीज बेंज और बीएमडब्‍ल्‍यू ने आज भारतीय बाजार में अपने-अपने नए मॉडल पेश किए हैं। मर्सिडीज बेंज ने अपनी प्रमुख एसयूवी जीएलएस का विशेष संस्करण ग्रेंड एडीशन पेश किया है।

bmw- India TV Hindi
bmw  

नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार कंपनियों मर्सिडीज बेंज और बीएमडब्‍ल्‍यू ने आज भारतीय बाजार में अपने-अपने नए मॉडल पेश किए हैं। मर्सिडीज बेंज ने अपनी प्रमुख एसयूवी जीएलएस का विशेष संस्करण ग्रेंड एडीशन पेश किया है। इसकी शोरूम कीमत 86.90 लाख रुपए है। 

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि जीएलएस350- डी में तीन लीटर का वी6 डीजल इंजन है। वहीं जीएलएस400 में वी6 पेट्रोल इंजन लगा है। मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक रोलांद फोल्गर ने उम्‍मीद जताई है कि जीएलएस के ये विशेष संस्करण नए मानक तय करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत में एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है। कंपनी का कहना है कि उसके इस मॉडल में 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन व 10 स्पोक एलॉय व्हील सहित अनेक विशेष फीचर शामिल हैं।

बीएमडब्ल्यू का 3 सिरीज सेडान के विशेष संस्‍करण हुए लॉन्‍च

जर्मनी की अन्‍य लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपनी 3 सिरीज सेडान के दो विशेष संस्करण आज पेश किए। इनकी कीमत क्रमश: 41.4 लाख रुपए व 47.30 लाख रुपए है। 

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि ये दो विशेष संस्करण स्पोर्ट शेडो व एम स्पोर्ट शेडो उसके चेन्नई कारखाने में बनाए गए हैं। स्पोर्ट शेडो में चार सिलेंडर का ​डीजल इंजन है। इसकी कीमत 41.40 लाख रुपए है। वहीं एम स्पोर्ट शेडो में चार सिलेंडर पेट्रो​ल इंजन है और इसकी कीमत 47.30 लाख रुपए है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा