1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. भारत में लॉन्च हुई नई मर्सिडीज E-Class, 56.15 लाख रुपए की कार BMW और Audi को देगी टक्‍कर

भारत में लॉन्च हुई नई मर्सिडीज E-Class, 56.15 लाख रुपए की कार BMW और Audi को देगी टक्‍कर

 Written By: Manish Mishra
 Published : Feb 28, 2017 05:32 pm IST,  Updated : Feb 28, 2017 06:26 pm IST

मर्सिडीज ने नई E-Class कार भारत में लॉन्च कर दिया है। यह दो वैरिएंट E200 (पेट्रोल) और E350 डी (डीजल) में मिलेगी।

भारत में लॉन्च हुई नई मर्सिडीज E-Class, 56.15 लाख रुपए की कार BMW और Audi को देगी टक्‍कर- India TV Hindi
भारत में लॉन्च हुई नई मर्सिडीज E-Class, 56.15 लाख रुपए की कार BMW और Audi को देगी टक्‍कर

नई दिल्‍ली। मर्सिडीज ने नई E-Class कार भारत में लॉन्च कर दिया है। यह दो वैरिएंट E200 (पेट्रोल) और E350 डी (डीजल) में मिलेगी। इनकी कीमतें क्रमशः 56.15 लाख रुपए और 69.47 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) है। यह लम्बे व्हीलबेस वाली E-Class है। यह मर्सिडीज की मेड इन इंडिया कार है।

अभी तक यह केवल चीन में लेफ्ट हैंड ड्राइव वर्जन में ही उपलब्ध थी। भारत पहला देश है जहां लम्बे व्हीलबेस वाली E-Class राइट हैंड ड्राइव वर्जन में मिलेगी। इसका मुकाबला BMW 5-सीरीज, ऑडी A6, वोल्वो S90 और जगुआर की XF से है।

यह भी पढ़ें :फॉक्सवैगन की भारत में Polo SUV लॉन्च करने की तैयारी, इस 12 लाख की कन्वर्टेबल कार में मिलेगा करोड़ों की कार वाले फीचर

मर्सिडीज E-Class के फीचर्स

  • नई E-Class में ज्यादा व्हीलबेस होने की वजह से केबिन में ज्यादा जगह मिलेगी।
  • सेगमेंट की दूसरी कारों की तुलना में इस में पीछे वाले पैसेंजर को ज्यादा लेगरूम और ज्यादा स्पेस मिलेगा।
  • इस में फुल एलईडी हैडलैंप्स, एयर सस्पेंशन (केवल डीज़ल वैरिएंट में) और पीछे की तरफ इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीटें दी गई हैं।
  • डैशबोर्ड के सेंटर में S-Class वाला 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है।
  • मनोरंजन के लिए इसमें 13 स्पीकर वाला बर्मस्टर का साउंड सिस्टम दिया गया है।
  • नई मर्सिडीज E-Class में पैनारोमिक सनरूफ, मोटराइज्ड सनब्लाइंड, 64 कलर की एम्बिएंट लाइटिंग और स्टीयरिंग व्हील पर टच-सेंसेटिव कंट्रोल्स दिए गए हैं।

तस्‍वीरों में देखिए मर्सिडीज की नई E-Class के एंटीरियर और एक्‍सटीरियर

Merc E-Class car

1-Mercedes_C350dIndiaTV Paisa

4-Mercedes_C350dIndiaTV Paisa

3-Mercedes_C350dIndiaTV Paisa

2Mercedes_C350dIndiaTV Paisa

5-mercedes-benz0IndiaTV Paisa

यह भी पढ़ें : भारतीय SUV सेगमेंट पर है फॉक्सवैगन की नजर, जल्‍द लॉन्‍च करेगी अपना प्रीमियम मॉडल तिगुआन

मर्सिडीज E-Class का इंजन

  • नई मर्सिडीज E-Class को दो वैरिएंट E200 (पेट्रोल) और E350 डी (डीजल) में उतारा गया है।
  • पेट्रोल वर्जन में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, यह 187 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है।
  • 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 8.5 सेकंड का समय लगता है।
  • डीजल वर्जन में 3.0 लीटर का V6 इंजन दिया गया है, यह 262 पीएस की पावर और 620 एनएम टॉर्क देता है।
  • इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।
  • 100 की रफ्तार पाने में इसे 6.6 सेकंड का समय लगता है।
  • दोनों इंजन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, यह पिछले पहियों पर पावर सप्लाई करता है।

यह भी पढ़ें :मारुति 3 मार्च को लॉन्च करेगी पहली बूस्टरजेट इंजन वाली बलेनो RS, सिर्फ 11 हजार रुपए में करें बुक

लुक और डिजायन

  • डिजायन के मामले में नई E-Class मर्सिडीज की S-Class और सी-क्लास से मिलती-जुलती है।
  • हालांकि, इनकी कद-काठी में काफी अंतर है।
  • नई E-Class का व्हीलबेस 3079 एमएम का है, इस मामले में यह स्टैंडर्ड S-Class और C-Class से आगे है।
  • भारत में अब तक मर्सिडीज की सबसे ज्यादा व्हीलबेस वाली कार S-Class थी।
  • नई E-Class की लंबाई 5065 एमएम और ऊंचाई 1467 एमएम है।
  • यह सेगमेंट में सबसे ज्यादा लंबी और सबसे ज्यादा ऊंची है।
  • चौड़ाई के मामले में यह वोल्वो S90 से आगे और BMW 5-सीरीज, जगुआर XF और ऑडी A6 से पीछे है।

स्रोत : cardekho.com

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा