1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मई में यात्री वाहनों की बिक्री 20% तो कॉमर्शियल व्‍हीकल्‍स की बिक्री 43% बढ़ी

मई में यात्री वाहनों की बिक्री 20% तो कॉमर्शियल व्‍हीकल्‍स की बिक्री 43% बढ़ी

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jun 11, 2018 01:11 pm IST,  Updated : Jun 11, 2018 01:11 pm IST

मई में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 19.65% बढ़कर 3,01,238 वाहन रही जो पिछले साल मई में 2,51,764 वाहन थी। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम (SIAM) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मई में कारों की घरेलू बिक्री 19.64% बढ़कर 1,99,479 कार रही।

Passenger Vehicle sale in May- India TV Hindi
Passenger Vehicle sale in May

नई दिल्ली। मई में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 19.65% बढ़कर 3,01,238 वाहन रही जो पिछले साल मई में 2,51,764 वाहन थी। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम (SIAM) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मई में कारों की घरेलू बिक्री 19.64% बढ़कर 1,99,479 कार रही। जबकि मई 2017 में यह आंकड़ा 1,66,732 वाहन था। पिछले महीने मोटरसाइकिल की बिक्री 15.16% बढ़कर 12,21,559 वाहन रही जो मई 2017 में 10,60,744 इकाई थी।

जबकि इस अवधि में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 9.19% बढ़कर 18,50,093 वाहन रही जो पिछले साल समान माह में 16,94,323 इकाई थी।

इस दौरान कॉमर्शियल व्‍हीकल्‍स की बिक्री 43.06% बढकर 76,478 वाहन रही। देश में सभी श्रेणियों में वाहनों की बिक्री 12.13% बढ़कर 22,82,618 वाहन रही जो मई 2017 में 20,35,610 वाहन थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा