1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा मोटर्स इस महीने के अंत तक लॉन्‍च कर सकता है SUV नेक्‍सन, 11000 में शुरू हुई बुकिंग!

टाटा मोटर्स इस महीने के अंत तक लॉन्‍च कर सकता है SUV नेक्‍सन, 11000 में शुरू हुई बुकिंग!

 Published : Aug 05, 2017 11:31 am IST,  Updated : Aug 05, 2017 11:31 am IST

टाटा की नई एसयूवी नेक्‍सन को तस्‍वीरों में तो आपने बहुत देखा होगा लेकिन अब जल्‍द ही यह भारतीय सड़कों पर भी दिखाई दे सकती है।

टाटा मोटर्स इस महीने के अंत तक लॉन्‍च कर सकता है SUV नेक्‍सन, 11000 में शुरू हुई बुकिंग!- India TV Hindi
टाटा मोटर्स इस महीने के अंत तक लॉन्‍च कर सकता है SUV नेक्‍सन, 11000 में शुरू हुई बुकिंग!

नई दिल्‍ली। टाटा की नई एसयूवी नेक्‍सन को तस्‍वीरों में तो आपने बहुत देखा होगा लेकिन अब जल्‍द ही यह भारतीय सड़कों पर भी दिखाई दे सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी इस कार को इसी महीने के अंत तक भारतीय सड़कों पर उतार सकती है। ऑनलाइन ऑटो मैगजीन कार देखो डॉट कॉम के मुताबिक देश के कुछ टाटा डीलर्स ने इस 11000 रुपए में इस कार की बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है। हालांकि कंपनी की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की है। नेक्‍सन की ऑफिशियल बुकिंग जल्‍द शुरू की जाएगी। पिछले महीने टाटा मोटर्स ने नेक्‍सन के पहले बैच को कंपनी के रंजनगांव प्‍लांट से रवाना किया था। यह जल्‍द ही सभी टाटा मोटर्स डीलरशिप पर उपलब्‍ध हो जाएगी।

भारतीय बाजार के जिस कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में नेक्‍सन कदम रखने जा रही है, वहां कॉम्‍पटीशन पह से ही बहुत ज्यादा है। भारतीय बाजार में फोर्ड की ईकोस्‍पोर्ट और मारुति की विटारा ब्रेजा पहले से ही अच्‍छा प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में टाटा मोटर्स की यह पहली कॉम्‍पेक्‍ट एसयूवी नेक्‍सन इस मार्केट में अपने लिए कैसे जगह बना पाएगी यह देखना होगा। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत 6.5 लाख रुपए से 9.5 लाख रुपए के बीच हो सकती है। इस कीमत पर यह ईकोस्‍पोर्ट और ब्रेजा दोनों को कड़ी टक्‍कर देगी।

टाटा मोटर्स नेक्‍सन के इंजन और अन्‍य स्‍पेसिफिकेशंस से पहले ही पर्दा उठा चुका है। नेक्सन में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों में उपलब्‍ध होगी। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन आएगा, जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर मिलेगा, जो 110 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े होंगे, जो अगले पहियों पर पावर सप्लाई करेंगे। इसके अलावा कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि इस साल नेक्‍सन के सिर्फ मैनुअल वेरिएंट ही पेश किए जाएंगे। इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट अगले साल अप्रैल से उपलब्‍ध होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा