1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Tata Motors February sales: टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री फरवरी 34 प्रतिशत गिरी

Tata Motors February sales: टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री फरवरी 34 प्रतिशत गिरी

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 02, 2020 06:14 am IST,  Updated : Mar 02, 2020 06:14 am IST

टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री फरवरी में 34 प्रतिशत घटकर 38,002 वाहन रही। पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 57,221 वाहनों की बिक्री की थी। 

Tata Motors, domestic sales, Tata Motors February sales- India TV Hindi
Tata Motors domestic sales drop 34 per cent in February

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री फरवरी में 34 प्रतिशत घटकर 38,002 वाहन रही। पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 57,221 वाहनों की बिक्री की थी। इस मौके पर कंपनी के यात्री वाहन कारोबार इकाई के अध्यक्ष मयंक पारीक ने कहा कि चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप और उसके एक अहम आपूर्तिकर्ता के कारखाने मे आग की घटना से उसका उत्पादन प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा कि कंपनी कोरोना वायरस के उत्पादन पर असर को कम करने के लिए कई कदम उठा रही है। वहीं वाहनों की डिलिवरी को लेकर ग्राहकों से नजदीकी संबंध बनाए हुए है। टाटा मोटर्स कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री भी फरवरी में पिछले साल के मुकाबले 35 प्रतिशत कम रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा