1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Auto Expo 2018 : पैसेंजर सेग्मेंट में Tata Motors के दो बड़े कॉन्सेप्ट मॉडल लॉन्च, SUV H5X और हैचबैक 45X से उठा पर्दा

Auto Expo 2018 : पैसेंजर सेग्मेंट में Tata Motors के दो बड़े कॉन्सेप्ट मॉडल लॉन्च, SUV H5X और हैचबैक 45X से उठा पर्दा

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Feb 07, 2018 04:18 pm IST,  Updated : Feb 08, 2018 08:59 am IST

Auto Expo 2018 : टाटा मोटर्स ने कॉन्सेप्ट SUV H5X और हैचबैक कार 45X को पहली बार दिखाया है। Tata Motors की इन दोनो ही कॉन्सेप्ट गाड़ियों की लुक उसके अबतक के लॉन्च हुए सभी मॉडल्स से ज्यादा आकर्षक लग रही है

SUV H5X concept- India TV Hindi
Tata Motors unveils SUV H5X concept and Hatchback 45X in 14th Auto Expo

नई दिल्ली। पैसेंजर और कमर्शियल गाड़ियों का उत्पादन करने वाली देश की बड़ी कंपनी Tata Motors ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो की शुरुआत के दिन अपनी 2 नई कॉन्सेप्ट गाड़ियों से पर्दा उठाया है। टाटा मोटर्स ने कॉन्सेप्ट SUV H5X और हैचबैक कार 45X को पहली बार दिखाया है। Tata Motors की इन दोनो ही कॉन्सेप्ट गाड़ियों की लुक उसके अबतक के लॉन्च हुए सभी मॉडल्स से ज्यादा आकर्षक लग रही है।

SUV H5X concept
Tata Motors unveils SUV H5X concept and Hatchback 45X in 14th Auto Expo

SUV H5X concept
Tata Motors unveils SUV H5X concept and Hatchback 45X in 14th Auto Expo

Tata Motors की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक H5X उनकी ऐसी पहली गाड़ी है जो OMEGA-ARC पर आधारित है, कंपनी ने इसे जैगुआर और लैंड रोवर के साथ मिलकर डिजाइन और तैयार किया है और इसे भारतीय परिस्थितियों के लिए बनाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह गाड़ी को Hyundai Creta और Mahindra XUV को टक्कर दे सकती है। इसके अलावा H5X की टक्कर जीप कंपास से भी मानी जा रही है।

SUV H5X concept
Tata Motors unveils SUV H5X concept and Hatchback 45X in 14th Auto Expo

Tata Motors ने H5X की लुक पर ज्यादा ध्यान दिया है, इस गाड़ी का इंटीरियर और एक्सटीरियर काफी शानदार दिखता है, कंपनी ने जिस कॉन्सेप्ट गाड़ी को ऑटो एक्सपो में दिखाया है वह 4 सीटर है लेकिन जब उत्पादन शुरू होगा तो 5-7 सीटर वर्जन उतारा जाएगा।

SUV H5X concept
Tata Motors unveils SUV H5X concept and Hatchback 45X in 14th Auto Expo

Tata Motors ने जिस प्रीमिय हैचबैक 45X पर से पर्दा उठाया है वह एडवांस्ड मॉड्युलर प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस कार की टक्कर भविष्य में Hyundai की i20 और मारुति सुजुकी की बलेनो के साथ हो सकती है। ऐसी संभावना है कि 2019 से टाटा मोटर्स इस कार की बिक्री शुरू कर सकती है। 

Hatchback 45X
Tata Motors unveils SUV H5X concept and Hatchback 45X in 14th Auto Expo

Hatchback 45X
Tata Motors unveils SUV H5X concept and Hatchback 45X in 14th Auto Expo

Hatchback 45X
Tata Motors unveils SUV H5X concept and Hatchback 45X in 14th Auto Expo

देखिए टाटा H5X की लॉन्चिंग का वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा