1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. डेट्रॉयट ऑटो शो में फिर नजर आई Lexus UX कंसेप्‍ट कार, सुपरविलेन की SUV जैसी लुक पर लोग हुए फिदा

डेट्रॉयट ऑटो शो में फिर नजर आई Lexus UX कंसेप्‍ट कार, सुपरविलेन की SUV जैसी लुक पर लोग हुए फिदा

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jan 16, 2017 07:40 am IST,  Updated : Jan 16, 2017 07:40 am IST

पेरिस मोटर शो में Lexus UX कंसेप्‍ट SUV देखने के बाद अमेरिकी लोगों को पहली बार अमेरिका के डेट्रॉयट ऑटो शो में इसे नजदीक से देखने का मौका मिला।

डेट्रॉयट ऑटो शो में फिर नजर आई Lexus UX कंसेप्‍ट कार, सुपरविलेन की SUV जैसी लुक पर लोग हुए फिदा- India TV Hindi
डेट्रॉयट ऑटो शो में फिर नजर आई Lexus UX कंसेप्‍ट कार, सुपरविलेन की SUV जैसी लुक पर लोग हुए फिदा

नई दिल्‍ली। पेरिस मोटर शो में Lexus UX कंसेप्‍ट SUV देखने के बाद अमेरिकी लोगों को पहली बार अमेरिका के डेट्रॉयट ऑटो शो में इसे नजदीक से देखने का मौका मिला। डेट्रॉयट ऑटो शो में यह कार बिल्‍कुल अलग ही नजर आती है और यही वजह है कि यह सबसे आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : Tata Motors की SUV Hexa 18 जनवरी को होगी लॉन्च, सिर्फ 11,000 रुपए में शुरू हुई बुकिंग

पीछे से किसी SUV जैसी तो आगे से उतनी ही विचित्र है यह कार

Lexus UX कंसेप्‍ट पीछे से देखने में तो किसी आम SUV जैसी नजर आती है लेकिन जब आप इसे आगे से देखेंगे तो व्‍हील, फ्रंट ग्रिल से लेकर हेडलाइट तक आपको नुकीले एंगल वाले नजर आएंगे। यह कार किसी सुपरविलेन की कार जैसी नजर आती है।

तस्‍वीरों में देखिए Lexus UX कंसेप्‍ट कार

Lexus UX कंसेप्‍ट

1 (122)IndiaTV Paisa

4 (118)IndiaTV Paisa

6 (59)IndiaTV Paisa

5 (109)IndiaTV Paisa

3 (116)IndiaTV Paisa

2 (116)IndiaTV Paisa

10 (18)IndiaTV Paisa

7 (37)IndiaTV Paisa

8 (34)IndiaTV Paisa

9 (21)IndiaTV Paisa

यह भी पढ़ें : DUCATI ने देश की सबसे महंगी बाइक 1299 Superleggera लॉन्च की, प्राइस 1.12 करोड़ रुपए

काफी आकर्षक है विचित्रता से भरी यह कार

  • इसके पेडल्‍स किसी ब्‍लेड जैसे हैं।
  • इसके विंडशील्‍ड ऐसे हैं जैसे किसी ने फेफड़े को तोड़ कर दो हिस्‍से कर दिए हों।
  • इसके सीट तो इतने विचित हैं कि Lexus ने इसके लिए बाकायदा अलग से सितंबर में प्रेस विज्ञप्ति और वीडियो जारी किया था।
  • Lexus का कहना है कि अपनी इस कार की सीट उसने फाइबर नेट से बनाया है जो एक क्रांतिकारी कदम है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा