1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. एशिया कप में अभिषेक शर्मा को मिली Haval H9 कार भारत में भी मिलती है? जानें पूरी डिटेल्स

एशिया कप में अभिषेक शर्मा को मिली Haval H9 कार भारत में भी मिलती है? जानें पूरी डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 29, 2025 06:40 pm IST,  Updated : Sep 29, 2025 06:40 pm IST

Haval Saudi Arabia की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, Haval H9 एसयूवी की मौजूदा कीमत 1,42,199.8 सऊदी रियाल यानी भारतीय रुपये में करीब 33,60,658 रुपये है।

Abhishek Sharma Player of Tournament, Abhishek Sharma Haval H9 SUV, Haval H9 price, Haval H9 SUV Pri- India TV Hindi
क्या भारत में बिकती है Haval H9 एसयूवी Image Source : INDIA TV
Abhishek Sharma Haval H9 Car: रविवार को दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंद दिया। टूर्नामेंट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा को एशिया कप 2025 का मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। अभिषेक को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड के रूप में Haval H9 एसयूवी कार मिली है, जिसके बाद से भी पूरे भारत में इस कार को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। यहां हम जानेंगे कि क्या भारत में Haval H9 एसयूवी बिक्री के लिए उपलब्ध है?
 

क्या भारत में बिकती है Haval H9 एसयूवी

 
चीन की ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी ग्रेट वॉल मोटर्स (GWM), Haval H9 एसयूवी की पैरेंट कंपनी है। फिलहाल, भारत में ये चीनी एसयूवी बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि, अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक GWM अपनी इस एसयूवी को भारत में लॉन्च करने की प्लानिंग पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसी साल नवंबर में भारत में अपनी ये एसयूवी लॉन्च कर सकती है। भारत में लॉन्च होने पर इसकी अनुमानित शुरुआती कीमत 25 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।
 

क्या है Haval H9 के फीचर्स और कीमत

 
Haval Saudi Arabia की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, Haval H9 एसयूवी की मौजूदा कीमत 1,42,199.8 सऊदी रियाल यानी भारतीय रुपये में करीब 33,60,658 रुपये है। ये एक बड़ी 7-सीटर SUV है, जिसमें 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन, 8-स्पीड ऑटोमैटिक ZF ट्रांसमिशन और ऑफ-रोड क्षमता के लिए 4WD जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 14.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ जैसे लग्जरी फीचर्स भी शामिल हैं। इस एसयूवी की लंबाई 4950 mm है, जबकि चौड़ाई 1976 mm है। Haval H9 एसयूवी में सेफ्टी का भी खास ध्यान रखा गया है।
 

एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा ने लगाया रनों का अंबार

 
बताते चलें कि एशिया कप 2025 में मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने वाले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने 7 मैचों की 7 पारियों में 44.85 की एवरेज और 200.00 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 314 रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 3 फिफ्टी लगाई थी और इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 75 रहा। अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए कुल 3 मैच में 110 रन बनाए थे। उन्होंने टूर्नामेंट में यूएई के खिलाफ 30, पाकिस्तान के खिलाफ 31, ओमान के खिलाफ 38, पाकिस्तान के खिलाफ 74, बांग्लादेश के खिलाफ 75, श्रीलंका के खिलाफ 61 और फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 5 रनों की पारी खेली थी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा