1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. कहां गए बाइक और स्कूटर खरीदने वाले? बिक्री का रिकॉर्ड बनाने के बावजूद ऑटो इंडस्ट्री के आंकड़े बढ़ा रहे हैं टेंशन

कहां गए बाइक और स्कूटर खरीदने वाले? बिक्री का रिकॉर्ड बनाने के बावजूद ऑटो इंडस्ट्री के आंकड़े बढ़ा रहे हैं टेंशन

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Aug 10, 2023 04:37 pm IST,  Updated : Aug 10, 2023 04:37 pm IST

बाइक और कारों की बिक्री को भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग का आधार माना जाता है। लेकिन महंगाई और घटती आय के चलते यहां बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।

Bike Showroom- India TV Hindi
Bike Showroom Image Source : FILE

किसी भी देश में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के आंकड़े अर्थव्यवस्था की सही तस्वीर बयां करते हैं। जुलाई में ऑटोमोबाइल कंपनियों की संस्था सियाम के आंकड़े भी इसी ओर इशारा करते दिख रहे हैं। देश में कार खरीदने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जुलाई में 2023 का सबसे बड़ा आंकड़ा देखने को मिला है, जब कारों की बिक्री बढ़कर 3.5 लाख के पार चली गई है। वहीं बाइक और स्कूटरों की बिक्री में जोरदार कमी देखने को मिली है। दोपहिया सेगमेंट के दोनों की वाहनों में यह गिरावट देश में बढ़ती महंगाई और घटती आय की ओर इशारा कर रही है। 

बाइक और स्कूटर की घटी सेल

सियाम के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री घटकर 12,82,054 इकाई रह गई। जुलाई, 2022 में यह 13,81,303 इकाई रही थी। मोटरसाइकिल बिक्री 8,70,028 इकाई से घटकर 8,17,206 इकाई रह गई। स्कूटर बिक्री भी 4,79,159 इकाई से 4,28,640 इकाई पर आ गई। इस दौरान तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री 56,034 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 31,324 इकाई थी। 

बजाज की गिरी बिक्री 

बजाज ऑटो की जुलाई में बिक्री सालाना आधार पर 10 प्रतिशत घटकर 3,19,747 इकाई रह गयी। कंपनी ने जुलाई 2022 में 3,54,670 इकाइयों की बिक्री की थी। बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर दो प्रतिशत घटकर 1,79,263 इकाई रह गई। इस दौरान निर्यात में 18 प्रतिशत की गिरावट हुई। 

जुलाई में बिकीं 3.5 लाख कारें

वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की थोक बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 2.57 प्रतिशत बढ़कर 3,50,149 इकाई हो गई। जुलाई, 2022 में विनिर्माताओं द्वारा डीलरों को 3,41,370 यात्री वाहनों की आपूर्ति की गई थी। सियाम ने कहा कि सभी श्रेणियों में कुल वाहन बिक्री 16,40,727 इकाइयां रही, जबकि जुलाई 2022 में यह आंकड़ा 17,06,545 इकाई था। 

त्योहारों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद 

सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर हमें उम्मीद है कि सकारात्मक आर्थिक माहौल, बेहतर मानसून और आगामी त्योहारों के मद्देनजर वाहन उद्योग को समर्थन मिलेगा।’’ सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, ‘‘ जुलाई, 2023 में यात्री वाहनों की बिक्री इस महीने की सर्वाधिक रही है। हालांकि, इसमें जुलाई 2022 की तुलना में 2.57 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा