1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Petrol-CNG पर हर रोज 50KM चलाएंगे कार तो कितना होगा मंथली खर्च, समझें कैलकुलेशन, दोनों में अंतर है जबरदस्त

Petrol-CNG पर हर रोज 50KM चलाएंगे कार तो कितना होगा मंथली खर्च, समझें कैलकुलेशन, दोनों में अंतर है जबरदस्त

 Published : Sep 20, 2024 08:50 am IST,  Updated : Sep 20, 2024 08:50 am IST

कार खरीदने के बाद फ्यूल का खर्च ज्यादातर कार ओनर के लिए एक चुनौती होती है। ईंधन पर खर्च को यहां कैलकुलेशन से समझा जा सकता है।

पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी पर ज्यादा माइलेज मिलता है।- India TV Hindi
पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी पर ज्यादा माइलेज मिलता है। Image Source : INDIA TV

कार खरीदते समय फ्यूल एक बड़ा मसला होता है। हर कोई बेहतर माइलेज चाहता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो पेट्रोल पर ही गाड़ी चलाना चाहते हैं तो कुछ लोग फ्यूल की लागत कम करने के मकसद से सीएनजी पर भी कार चलाना चाहते हैं। दोनों ही फ्यूल पर कार चलाने की लागत की बात करें तो दोनों ही काफी अलग हैं। अगर आपने सीएनजी कार ली है तो दोनों फ्यूल पर महीने की लागत का अंदाजा आप हमारे इस कैलकुलेशन से आसानी से लगा सकते हैं। आइए, हम यहां हर रोज 50 किलोमीटर कार चलाने के आधार पर महीने में फ्यूल के खर्च को समझ लेते हैं और उनके बीच खर्च का अंतर भी जान लेते हैं।

पेट्रोल पर चलाने पर महीने का खर्च

अगर आप हर रोज पेट्रोल पर अपनी कार चलाते हैं तो इसे एक कैलकुलेशन से समझ सकते हैं। मान लीजिए आपकी कार पेट्रोल पर 15 किलोमीटर का माइलेज देती है। आपके शहर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹103.44 है। तो इस हिसाब से एक दिन में 50 किलोमीटर का सफर तय करने में आपको कुल 3.3 लीटर पेट्रोल की जरूरत पड़ेगी। यानी प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत के हिसाब से आपको एक दिन का खर्च कैलकुलेशन के मुताबिक, ₹342.99 बैठता है। यानी एक महीने (30 दिन) में आपका पेट्रोल खर्च ₹10,289.70 आएगा।

सीएनजी पर चलाने पर महीने का खर्च

अब अगर आप अपनी कार को हर रोज सीएनजी पर चलाते हैं तो भी इसे कैलकुलेशन से समझ सकते हैं। एमजीऑटोगैस फ्यूल कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर आपकी वही कार सीएनजी पर 24.75 किलोमीटर का माइलेज देती है और आपके शहर में एक किलोग्राम सीएनजी की कीमत ₹75 है तो कैलकुलेट करें तो आपको एक दिन में 50 किलोमीटर जाने में 2.02 किलोग्राम सीएनजी की जरूरत पड़ेगी। यानी सीएनजी की कीमत के हिसाब से आपको एक दिन में कार चलाने का खर्च ₹151.50 बैठता है। यानी एक महीने में सीएनजी खर्च ₹4545 होगा।

कुल मिलाकर सीएनजी पर है बड़ी बचत

कैलकुलेशन से साफ हो जाता है कि फ्यूल पर एक महीने के खर्च में पेट्रोल और सीएनजी की लागत काफी बड़ा अंतर है। कुल मिलाकर सीएनजी से कार चलाने पर एक महीने में आपके ₹5744.70 की बचत हो जाती है। सीएनजी से कार चलाने का फायदा यह है कि आप प्रदूषण कम करने में अपना योगदान भी दे देते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा