1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Tata Sierra के लिए 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करें तो कितनी जाएगी EMI, समझें पूरा गणित

Tata Sierra के लिए 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करें तो कितनी जाएगी EMI, समझें पूरा गणित

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 22, 2026 08:32 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 08:32 pm IST

टाटा सिएरा के बेस मॉडल स्मार्ट प्लस का एक्स-शोरूम प्राइस 11,49,000 लाख रुपये है, जबकि दिल्ली में इसका ऑन-रोड प्राइस लगभग 13.30 लाख रुपये है।

Tata Sierra, Tata Sierra price, Tata Sierra on-road price, Tata Sierra ex-showroom price, Tata Sierr- India TV Hindi
11,49,000 लाख रुपये है टाटा सिएरा का शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस Image Source : TATA MOTORS

Tata Sierra EMI Calculation: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) ने देश भर में अपने नए मॉडल सिएरा की डिलीवरी शुरू कर दी है। टाटा मोटर्स ने पिछले साल सिएरा को नए लुक के साथ लॉन्च किया था। भारत में टाटा सिएरा 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम प्राइस) की शुरुआती कीमत पर खरीदी जा सकती है। जबकि, इस एसयूवी के टॉप मॉडल का एक्स-शोरूम प्राइस 17.99 लाख रुपये है। यहां हम जानेंगे कि Tata Sierra के लिए 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने पर हर महीने कितने रुपये की EMI जमा करनी होगी।

टाटा सिएरा की कीमत

टाटा सिएरा के बेस मॉडल स्मार्ट प्लस का एक्स-शोरूम प्राइस 11,49,000 लाख रुपये है, जबकि दिल्ली में इसका ऑन-रोड प्राइस लगभग 13.30 लाख रुपये है। इसी तरह, इसके टॉप मॉडल एडवेंचर प्लस पेट्रोल टर्बो का एक्स-शोरूम प्राइस 17.99 लाख रुपये और दिल्ली में इसका ऑन-रोड प्राइस 20.75 लाख रुपये है। ध्यान रहे कि अलग-अलग शहरों और अलग-अलग एक्सेसरीज के साथ आपकी कार का ऑन-रोड प्राइस भी अलग हो सकता है।

बेस मॉडल स्मार्ट प्लस

मान लीजिए, आप टाटा सिएरा का बेस मॉडल स्मार्ट प्लस खरीदना चाहते हैं, जिसका ऑन-रोड प्राइस 13.30 लाख रुपये है। इस कार के लिए आपको 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करनी है और बाकी के 11.30 लाख रुपये के लिए 5 साल का लोन लेना है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो बैंक आपको 8.5 प्रतिशत तक की ब्याज दर लोन दे सकते हैं। इस कैलकुलेशन के आधार पर आपको हर महीने लगभग 23,193 रुपये की ईएमआई भरनी होगी। अगर आप 3 साल के लिए लोन लेते हैं तो आपको हर महीने लगभग 35,685 रुपये की ईएमआई देनी होगी। इसी तरह, अगर आप 7 साल के लिए लोन लेते हैं तो आपको हर महीने लगभग 17,902 रुपये की ईएमआई देनी होगी।

टॉप मॉडल एडवेंचर प्लस

अगर आप टाटा सिएरा का टॉप मॉडल एडवेंचर प्लस खरीदना चाहते हैं, जिसका ऑन-रोड प्राइस 20.75 लाख रुपये है। इस कार के लिए आपको 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करनी है और बाकी के 18.75 लाख रुपये के लिए 5 साल का लोन लेना है। 8.5 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से आपको हर महीने लगभग 38,486 रुपये की ईएमआई भरनी होगी। अगर आप 3 साल के लिए लोन लेते हैं तो आपको हर महीने लगभग 59,216 रुपये की ईएमआई देनी होगी। इसी तरह, अगर आप 7 साल के लिए लोन लेते हैं तो आपको हर महीने लगभग 29,707 रुपये की ईएमआई देनी होगी। अगर आप EMI का बोझ कम करना चाहते हैं तो आप डाउन पेमेंट का अमाउंट बढ़ा सकते हैं।

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स की सलाह

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का मानना है कि आपकी कार की कीमत आपकी सालाना इनकम के 50% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और आपके कार लोन की EMI, आपकी इन-हैंड सैलरी के 20 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होना चाहिए। फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स ये सलाह इसलिए देते हैं ताकि आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर बनी रहे और आपको किसी भी तरह की आर्थिक समस्याएं न हों और आपका इंवेस्टमेंट भी सुरक्षित रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा