एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए जीप रैंगलर (Jeep Wrangler) हमेशा से एक ड्रीम कार रही है। ये कार अपने रेट्रो लुक और दमदार परफॉर्मेंस के कारण हमेशा लोगों की चर्चा में रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस धाकड़ SUV को अपने घर लाने के लिए आपकी जेब में कितना दम होना चाहिए? अगर आप भी इस लग्जरी ऑफ-रोडर को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आइए समझते हैं इसके ऑन-रोड प्राइस से लेकर आपकी मंथली सैलरी और EMI का पूरा हिसाब-किताब।
Related Stories
कंपनी ने बीते महीने जीप रैंगलर की 1941 विली एडिशन को लॉन्च किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 68.31 लाख रुपये से शुरू है। लेकिन सड़क पर उतरते-उतरते इसकी कीमत काफी बढ़ जाती है।
- एक्स-शोरूम कीमत: ₹68,31,000
- RTO (पंजीकरण): ₹6,83,100
- इंश्योरेंस: ₹3,00,355
- अन्य खर्चे (TCS आदि): ₹68,310
- कुल ऑन-रोड कीमत: ₹78,82,765
यानी इस कार को खरीदने के लिए आपको लगभग 79 लाख रुपये का इंतजाम करना होगा।
EMI का पूरा कैलकुलेशन
ज्यादातर लोग इतनी महंगी कार लोन पर ही खरीदते हैं। मान लीजिए आप इस कार की ऑन-रोड कीमत का 20% (करीब 15 लाख रुपये) डाउन पेमेंट के रूप में देते हैं और बाकी 63 लाख रुपये का लोन लेते हैं।
- लोन की अवधि: 5 साल (60 महीने)
- ब्याज दर: 9% (अनुमानित)
- मंथली EMI: लगभग ₹1,30,700
यानी हर महीने आपको ₹1.30 लाख सिर्फ बैंक की किस्त के रूप में देने होंगे।
कितनी होनी चाहिए आपकी मंथली सैलरी?
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का मानना है कि आपकी कार की EMI आपकी इन-हैंड सैलरी के 25% से 30% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, ऐसी लग्जरी कार का मेंटेनेंस और फ्यूल (पेट्रोल) का खर्चा भी महीने का 15-20 हजार रुपये आराम से आता है। इस हिसाब से, अगर आप बिना किसी आर्थिक तनाव के जीप रैंगलर चलाना चाहते हैं, तो आपकी मंथली इन-हैंड सैलरी कम से कम 5 लाख से 7 लाख रुपये होनी चाहिए।