1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. नई के साथ पुरानी गाड़ी बेचने में मारुति ने बनाया नया रिकॉर्ड, बेच डाली इतनी लाख सेकेंड हैंड कारें

नई के साथ पुरानी गाड़ी बेचने में मारुति ने बनाया नया रिकॉर्ड, बेच डाली इतनी लाख सेकेंड हैंड कारें

 Published : Aug 09, 2023 02:00 pm IST,  Updated : Aug 09, 2023 02:00 pm IST

ट्रू वैल्यू फिलहाल देश के 281 शहरों में मौजूद हैं। देखभर में इसके आउटलेट या शोरूम की संख्या 560 है।

मारुति ‘ट्रू वैल्यू’- India TV Hindi
मारुति ‘ट्रू वैल्यू’ Image Source : FILE

देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लि. नई के साथ पुरानी कारों की बिक्री में में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने बीते 22 सालों में 50 लाख पुरानी कारों की बिक्री की है। कंपनी ने अपने पुरानी कारों के कारोबार ‘ट्रू वैल्यू’ को 2001 में शुरू किया था। 

मारुति ‘ट्रू वैल्यू’
Image Source : FILEमारुति ‘ट्रू वैल्यू’

देशभर में शोरूम की संख्या 560 अभी

मारुति सुजुकी इंडिया लि.(एमएसआईएल) के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी-विपणन एवं बिक्री शशांक श्रीवास्तव ने बयान में कहा, ‘‘उद्योग में 22 साल पूरे करने के साथ ट्रू वैल्यू देश का सबसे भरोसेमंद पुरानी कारों का कारोबार बन गया है। अब ट्रू वैल्यू के ग्राहकों की संख्या 50 लाख इकाइयों को पार कर गई है।’’ ट्रू वैल्यू फिलहाल देश के 281 शहरों में मौजूद हैं। देखभर में इसके आउटलेट या शोरूम की संख्या 560 है। 

मारुति ‘ट्रू वैल्यू’
Image Source : FILEमारुति ‘ट्रू वैल्यू’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा