1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मर्सिडीज की नई कार के सामने फेल हो जाएंगी मारुति की कारें! 1 लीटर में चलेगी 32 km से ज्यादा, देखें गाड़ी के खास फीचर्स

मर्सिडीज की नई कार के सामने फेल हो जाएंगी मारुति की कारें! 1 लीटर में चलेगी 32 km से ज्यादा, देखें गाड़ी के खास फीचर्स

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Jun 17, 2026 01:22 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 01:23 pm IST

मर्सिडीज-बेंज ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने माइलेज के मामले में कई लोकप्रिय कारों को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी ने अपनी नई 2026 Mercedes-Benz S-Class लॉन्च की है, जो 1 लीटर ईंधन में 32.2 किलोमीटर तक चलने का दावा करती है।

मर्सिडीज की नई S-Class कार...- India TV Hindi
मर्सिडीज की नई S-Class कार लॉन्च Image Source : MERCEDES OFFICIAL WEBSITE

भारत में जब भी ज्यादा माइलेज वाली कारों की बात होती है तो सबसे पहले मारुति सुजुकी का नाम सामने आता है। लेकिन अब लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने माइलेज के मामले में कई लोकप्रिय कारों को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी ने नई 2026 Mercedes-Benz S-Class लॉन्च की है, जो दावा करती है कि यह 1 लीटर ईंधन में 32.2 किलोमीटर तक चल सकती है। यह आंकड़ा कई आम कारों से भी ज्यादा है।

नई मर्सिडीज-बेंज S-क्लास पहली बार भारत में प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश की गई है। इस कार में 3.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन दिया गया है। दोनों मिलकर 435 हॉर्सपावर और 680 Nm का टॉर्क पैदा करते हैं। कंपनी के अनुसार, यह कार WLTP टेस्ट साइकिल के आधार पर 32.2 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। यही वजह है कि इसे भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली लग्जरी सेडान माना जा रहा है।

115 किलोमीटर तक चलेगी बिना पेट्रोल

नई S-Class में 22kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। यह कार सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर 115 किलोमीटर तक चल सकती है। खास बात यह है कि 60kW DC फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी केवल 20 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है। कार में 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है और यह महज 5.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

डिजाइन में दिखेगा नया प्रीमियम लुक

नई S-क्लास के एक्सटीरियर में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें बड़ा क्रोम ग्रिल, इल्यूमिनेटेड मर्सिडीज लोगो और नई माइक्रो-एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं। कंपनी का दावा है कि नई लाइटिंग टेक्नोलॉजी 40% बेहतर रोशनी देती है और 600 मीटर तक हाई-बीम विजिबिलिटी प्रदान करती है। पीछे की तरफ नई एलईडी टेललाइट्स और नए अलॉय व्हील्स इसे और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाते हैं।

मर्सिडीज की नई S-Class कार की अंदर की फोटो
Image Source : MERCEDES OFFICIAL WEBSITEमर्सिडीज की नई S-Class कार की अंदर की फोटो

अंदर से किसी फाइव स्टार होटल जैसा एक्सपीरिएंस

कार के इंटीरियर में नया सुपर स्क्रीन सेटअप दिया गया है। इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14.4 इंच का टचस्क्रीन और अलग पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है। इसके अलावा AI आधारित फीचर्स, गूगल मैप इंटीग्रेशन, क्लाउड कनेक्टिविटी और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी दिए गए हैं। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए 13.1 इंच की दो स्क्रीन, मसाज सीट, वेंटिलेशन और 43 डिग्री तक रिक्लाइन होने वाली सीटें उपलब्ध हैं।

कीमत और उपलब्धता

नई 2026 मर्सिडीज-बेंज S-क्लास दो वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.20 करोड़ रुपये है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 2.38 करोड़ रुपये रखी गई है। कंपनी ने बुकिंग शुरू कर दी है और डिलीवरी दिवाली 2026 के आसपास शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की महंगाई ने बढ़ाया EV का क्रेज! Maruti और Mercedes की इलेक्ट्रिक कारों के लिए ग्राहकों की लंबी वेटिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा