1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. 10 लाख रुपये में 300Km रेंज के साथ ये दमदार इलेक्ट्रिक कार लॉन्च के लिए है तैयार, फीचर्स भी है बेहद खास

10 लाख रुपये में 300Km रेंज के साथ ये दमदार इलेक्ट्रिक कार लॉन्च के लिए है तैयार, फीचर्स भी है बेहद खास

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 17, 2023 04:21 pm IST,  Updated : Mar 17, 2023 04:21 pm IST

इलेक्ट्रिक कार की मांग को देखते हुए एमजी कंपनी अब बेहद कम कीमत में 300 से भी ज्यादा रेंज के साथ MG Comet लॉन्च करने की तैयारी में है। 10 लाख रुपये वाली इस कार में रेंज के अलावा कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में पहले ही Wuling Air नाम से लॉन्च कर चुकी है।

MG Comet 300km range car under 10 lakh- India TV Hindi
10 लाख रुपये से कम कीमत में 300Km रेंज वाली कार Image Source : CANVA

जिस तरह से देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग बढ़ रही है, इसे देखते हुए कई वाहन निर्माता कंपनी कार और बाइक्स का निर्माण कर रही है। प्रतिस्पर्धा होने की वजह से धीरे-धीरे इसकी कीमत में भी गिरावट आ रही है। अब एक और व्हीकल निर्माता कंपनी एमजी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में है। MG Comet EV की कीमत 10 लाख रुपये से भी कम हो सकती है। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 300 किलोमीटर से भी ज्यादा चला सकेंगे। MG Comet EV की फीचर्स भी बेहद दमदार होने वाले है।

MG Comet EV पहले से है ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध

10 लाख रुपये में 300km रेंज देने वाली MG Comet EV कार पहले से ही ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है। इसे Wuling Air नाम से पेश किया गया था। कंपनी की माने तो इसमें भारतीय बाजार में लॉन्च करने से पहले कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यह भारत की सबसे किफायती कार भी हो सकती है। दरअसल भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की कीमत काफी ज्यादा है। MG Comet EV की कीमत 10 लाख तक होने की संभावना है। 

MG Comet EV की फीचर्स

हाल ही में एमजी कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV की कुछ फोटो शेयर की गई थी। इसके अनुसार बाहर की तरफ एमजी की ब्रांडिंग और नीचे चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा अगर अन्य फीचर्स की बात करें तो बंपर के नीचे डुअल-टोन, वर्टिकल स्टैक्ड हेडलैंप, टर्न इंडिकेटर्स एलईडी डीआरएल इंटीग्रेटेड है। इसमें एक Led लाइट विंड स्क्रीन, क्रोम स्ट्रिप ओआरवीएम, रियर क्वार्टर ग्लास इस कार के बाहर की तरफ देखने को मिलते हैं। 

MG Comet EV बैटरी और मोटर की क्षमता 

एमजी कंपनी MG Comet EV को 5 अलग-अलग रंगों में पेश कर सकती है। ये रंग व्हाइट, ब्लू, येलो, पिंक और ग्रीन है। MG Comet EV के बैटरी की क्षमता 20-25kWh हो सकती है। इसके अलावा कंपनी इसमें एक सिंगल फ्रंट एक्सल मोटर के साथ 68hp की पावर जेनरेट दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ अगर लुक और डिजाइन देखें तो ये किसी हैचबैक कार से कम नहीं है। इसमें 3 दरवाजे दिए गए हैं इसकी लंबाई लगभग 2.9 मीटर है। अंदर की तरफ चार सीटें लगी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा