1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. इस साल भारत 3 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था हो जाएगा: वित्‍त मंत्री

इस साल भारत 3 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था हो जाएगा: वित्‍त मंत्री

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 05, 2019 11:20 am IST,  Updated : Jul 05, 2019 11:43 am IST

निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत इस समय छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, हमारी अर्थव्यवस्था 2.7 लाख करोड़ डॉलर की है।

Aam Budget 2019-20 India 5 Trillion Economy statement Nirmala Sitharaman- India TV Hindi
Aam Budget 2019-20 India 5 Trillion Economy statement Nirmala Sitharaman

नई दिल्ली। लोकसभा में आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत इस समय छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है, हमारी अर्थव्‍यवस्‍था 2.7 लाख करोड़ डॉलर की है। 5 साल पहले हमारा 11वां स्थान होता था। अगले पांच साल में हमने 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा है और अगर ये पूरा होता है तो ये भारत के लिए बड़ी उपल्बधि होगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत इस साल ही 3 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि 1 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में भारत को पांच साल लगे हैं और हमारी सरकार ने सिर्फ 5 साल में ही एक लाख करोड़ डॉलर की वृद्धि की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Budget से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा