1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. रोजगार, मजबूत कारोबार और महिलाओं का कल्याण है बजट का लक्ष्य: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

रोजगार, मजबूत कारोबार और महिलाओं का कल्याण है बजट का लक्ष्य: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 01, 2020 11:37 am IST,  Updated : Feb 01, 2020 12:34 pm IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि इस बजट का लक्ष्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना, कारोबार मजबूत करना और अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति/जनजाति की सभी महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करना है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - India TV Hindi
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  Image Source : PTI

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि इस बजट का लक्ष्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना, कारोबार मजबूत करना और अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति/जनजाति की सभी महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करना है। उन्होंने लोकसभा में 2020-21 का बजट पेश करते हुए पूर्व वित्तमंत्री एवं जीएसटी के शिल्पकार दिवंगत अरूण जेटली को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने जीएसटी को बड़ा संरचनात्मक बदलाव बताते हुए कहा कि इससे अर्थव्यवस्था को लाभ हुआ है और उपभोक्ताओं को एक लाख करोड़ रुपये का फायदा हो रहा है। सीतारमण हल्दी जैसे पीले रंग की साड़ी पहन बजट पेश करने संसद पहुंची। उन्होंने लोकसभा में 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट को भी पटल पर रखा। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है। सरकार ने 2014 से 2019 के दौरान राजकाज में व्यापक बदलाव किये हैं।

उन्होंने कहा कि "हम हर नागरिक के जीवन को सुगम बनाने का पूरा प्रयास करेंगे।" वहीं, इसके अलावा उन्होंने बजट के दौरान एक शेर पढ़ा; ‘‘हमारा वतन खिलते शालीमार बाग जैसा, हमारा वतन डल झील में खिलते कमल जैसा, नौजवानों के गर्म खून जैसा, मेरा वतन, तेरा वतन, हमारा वतन-दुनिया का सबसे प्यारा वतन।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Budget से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा