1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. आईआरसीटीसी इंदौर-वाराणसी के बीच चलाएगा तीसरी प्राइवेट ट्रेन, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने दी जानकारी

आईआरसीटीसी इंदौर-वाराणसी के बीच चलाएगा तीसरी प्राइवेट ट्रेन, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने दी जानकारी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Feb 01, 2020 04:27 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 04:27 pm IST

इंदौर और वाराणसी के बीच देश की तीसरी प्राइवेट ट्रेन चलने के संकेत रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने शनिवार को दिए हैं।

IRCTC, third private train, Indore, Varanasi, Railway Board Chairman, Indian Railway- India TV Hindi
IRCTC's third private train to be between Indore and Varanasi

नई दिल्ली। इंदौर और वाराणसी के बीच देश की तीसरी प्राइवेट ट्रेन चलने के संकेत रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने शनिवार को दिए हैं। रेल मंत्रालय अपने सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) देश की तीसरी प्राइवेट ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है।

बता दें कि, आईआरसीटीसी दिल्ली-लखनऊ और अहमदाबाद-मुंबई रूट पर पहले से ही प्राइवेट ट्रेन चला रहा है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन यादव ने कहा कि इंदौर और वाराणसी के बीच देश की तीसरी प्राइवेट ट्रेन चलाई जाएगी। यादव ने कहा कि रात भर चलने वाली ट्रेन में हमसफर एक्सप्रेस के समान रेक होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Budget से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा