1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डीएचएफएल वैश्य और आधार हाउसिंग का विलय जल्द, राष्‍ट्रीय आवास बोर्ड ने दी मंजूरी

डीएचएफएल वैश्य और आधार हाउसिंग का विलय जल्द, राष्‍ट्रीय आवास बोर्ड ने दी मंजूरी

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jun 06, 2017 07:12 pm IST,  Updated : Jun 06, 2017 07:12 pm IST

दीवान हाउसिंग समूह की कंपनी आधार हाउसिंग फाइनांस लिमिटेड और डीएचएफएल वैश्य हाउसिंग फाइनांस लिमिटेड के विलय को राष्ट्रीय आवास बोर्ड से मंजूरी मिल गई है।

डीएचएफएल वैश्य और आधार हाउसिंग का विलय जल्द, राष्‍ट्रीय आवास बोर्ड ने दी मंजूरी- India TV Hindi
डीएचएफएल वैश्य और आधार हाउसिंग का विलय जल्द, राष्‍ट्रीय आवास बोर्ड ने दी मंजूरी

कोलकाता। देश में हाउसिंग लोन उपलब्‍ध कराने वाल प्रमुख कंपनी डीएचएफएल समूह की दो कंपनियों में विलय का रास्‍ता साफ हो गया है। दीवान हाउसिंग समूह की कंपनी आधार हाउसिंग फाइनांस लिमिटेड और डीएचएफएल वैश्य हाउसिंग फाइनांस लिमिटेड के विलय को राष्ट्रीय आवास बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। कंपनी के मुताबिक यह विलय अब अगस्त 2017 तक पूरा होने की उम्मीद है।

 

उन्होंने कहा कि आधार हाउसिंग के प्रवर्तकों ने हाल ही में कंपनी में 50 करोड़ रुपए की पूंजी डाली है।  विलय योजना के मुताबिक आधार हाउसिंग में डीएचएफएल वैश्य का विलय हो जाएगा और नयी कंपनी का नाम आधार हाउसिंग फाइनांस ही होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा