1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आदित्य बिड़ला हेल्थ, DHFL लाइफ ने पॉलिसी बेचने के लिये एसवीसी बैंक से हाथ मिलाया

आदित्य बिड़ला हेल्थ, DHFL लाइफ ने पॉलिसी बेचने के लिये एसवीसी बैंक से हाथ मिलाया

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 11, 2018 06:04 pm IST,  Updated : Aug 11, 2018 06:04 pm IST

बीमा कंपनी आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी (एबीएचाईसीएल) और डीएचएफएल प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने आज बैंक के माध्यम से अपनी पॉलिसियां बेचने के लिये शहरी सहकारी ऋणदाता एसवीसी बैंक से करार किया।

Insurance- India TV Hindi
Insurance

नई दिल्ली। बीमा कंपनी आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी (एबीएचाईसीएल) और डीएचएफएल प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने आज बैंक के माध्यम से अपनी पॉलिसियां बेचने के लिये शहरी सहकारी ऋणदाता एसवीसी बैंक से करार किया। कंपनी ने बयान में कहा कि डीएचएफएल प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने हाल ही में एसवीसी बैंक के साथ साझेदारी में प्रवेश किया है ताकि उसके ग्राहकों को विशेष उत्पादों का वितरण किया जा सके। 

इस साझेदारी का उद्देश्य जीवन बीमा उत्पादों तक आसान पहुंच प्रदान करना और डीएचएफएल प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस के वितरण नेटवर्क को मजबूत करना है। आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी (एबीएचाईसीएल) ने बयान में कहा कि इस साझेदारी के माध्यम से, आदित्य बिड़ला हेल्थ एसवीसी बैंक के ग्राहकों की जरूरत के आधार पर अपने उत्पादों की ब्रिकी करेगी। 

कंपनी ने कहा कि वह अपनी सेवाओं की पेशकश में एसवीसी बैंक की मौजूदगी का लाभ उठायेगी और अपनी स्थिति को और मजबूत करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा