1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Air India ने लॉन्‍च की सुपर सेल स्‍कीम, 1499 रुपए के साथ शुरू होगा हवाई किराया

Air India ने लॉन्‍च की सुपर सेल स्‍कीम, 1499 रुपए के साथ शुरू होगा हवाई किराया

 Written By: Surbhi Jain
 Published : May 21, 2016 01:33 pm IST,  Updated : May 21, 2016 01:35 pm IST

बजट एयरलाइंस द्वारा सस्‍ते हवाई टिकटों की पेशकश के बाद सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया (Air India) ने भी सीमित अवधि के लिए सुपर सेल स्‍कीम लॉन्‍च की है।

Air India ने लॉन्‍च की सुपर सेल स्‍कीम, 1499 रुपए के साथ शुरू होगा हवाई किराया- India TV Hindi
Air India ने लॉन्‍च की सुपर सेल स्‍कीम, 1499 रुपए के साथ शुरू होगा हवाई किराया

नई दिल्‍ली। बजट एयरलाइंस स्‍पाइसजेट, इंडिगो और एयर एशिया इंडिया द्वारा सस्‍ते हवाई टिकटों की पेशकश के बाद सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया (Air India) ने भी सीमित अवधि के लिए सुपर सेल स्‍कीम लॉन्‍च की है। इस स्‍कीम के तहत ग्राहकों को घरेलू उड़ानों के लिए सभी कर सहित 1499 रुपए के शुरुआती किराए की पेशकश की जा रही है।

तस्वीरों में देखिए एयर इंडिया का मैन्यू

Air India spl menu

IndiaTV_Paisa_Air_hostesIndiaTV Paisa

IndiaTV_Paisa_Air-India_MenIndiaTV Paisa

IndiaTV_Paisa_Air-india_FooIndiaTV Paisa

IndiaTV_Paisa_Air-India_SnaIndiaTV Paisa

IndiaTV_Paisa_Air-India_SeaIndiaTV Paisa

IndiaTV_Paisa_Air-India_InsIndiaTV Paisa

IndiaTV_Paisa_Air-india_NamIndiaTV Paisa

सुपर सेल ऑफर के तहत टिकट 21 मई से लेकर 25 मई के बीच बुक किए जा सकते हैं। इस दौरान बुक किए गए टिकटों पर यात्रा जुलाई से 30 सितंबर के बीच की जा सकेगी। एयर इंडिया ने अपने एक बयान में कहा है कि सुपर सेल ऑफर के तहत यात्री घरेलू यात्रा के लिए 14,99 (ऑल इनक्‍लूसिव) के आकर्षक शुरुआती किराये के साथ अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। जुलाई-सितंबर और जनवरी-मार्च तिमाही को एयरलाइंस के लिए लीन सीजन माना जाता है, जबकि शेष दो तिमाही के दौरान एयर टिकट की डिमांड बहुत अधिक होती है।

पिछले हफ्ते तीन नो-फ्रि‍ल एयरलाइंस स्‍पाइसजेट, इंडिगो और एयर एशिया इंडिया ने इसी तरह की स्‍कीम के तहत यात्रियों को सस्‍ते टिकट की पेशकश की थी। स्‍पाइसजेट ने 511 रुपए के शुरुआती किराये की पेशकश की थी, जबकि इंडिगो ने 800 रुपए में टिकट की पेशकश की थी। एयर एशिया इंडिया, जिसके भारत में ऑपरेशन शुरू करने के दो साल पूरे हो चुके हैं, ने अपने अधिकांश रूट पर आधी कीमतों पर टिकट की पेशकश की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा