1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 10 साल में पहली बार एयर इंडिया को हुआ 105 करोड़ रुपए का परिचालन लाभ, 2007 के बाद हुआ ऐसा

10 साल में पहली बार एयर इंडिया को हुआ 105 करोड़ रुपए का परिचालन लाभ, 2007 के बाद हुआ ऐसा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Oct 14, 2016 09:01 pm IST,  Updated : Oct 14, 2016 09:01 pm IST

एयर इंडिया को पिछले वित्त वर्ष में 105 करोड़ रुपए का परिचालन लाभ हुआ है। ईंधन खर्च में कमी और यात्री संख्या में बढोतरी के साथ कंपनी ने परिचालन लाभ कमाया है।

10 साल में पहली बार एयर इंडिया को हुआ 105 करोड़ रुपए का परिचालन लाभ, 2007 के बाद हुआ ऐसा- India TV Hindi
10 साल में पहली बार एयर इंडिया को हुआ 105 करोड़ रुपए का परिचालन लाभ, 2007 के बाद हुआ ऐसा

नई दिल्‍ली। सरकारी नागर विमान सेवा उपक्रम एयर इंडिया को पिछले वित्त वर्ष में 105 करोड़ रुपए का परिचालन लाभ हुआ है। ईंधन खर्च में कमी और यात्री संख्या में बढोतरी के साथ कंपनी ने दस साल में पहली बार परिचालन लाभ कमाया है।

वित्तीय स्थिति सुधारने में लगी इस एयरलाइन को वर्ष 2014-15 में परिचालन कार्य में 2,636 करोड़ रुपए की हानि हुई थी। इसी दौरान इसकी आय घट कर 20,526 करोड़ रुपए रही, जो एक साल पहले 20,613 करोड़ रुपए थी।

  • एयर इंडिया के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2015-16 की वित्तीय रिपोर्ट को मंजूरी दी। इसमें 105 करोड़ रुपए का परिचालन लाभ दिखाया गया है।
  • 2007 के बाद कंपनी पहली बार परिचालन लाभ में आई है।
  • उसी साल घरेलू विमानन सेवा कंपनी इंडियान एयरलाइन्स को एयर इंडिया में मिलाया गया था।
  • सकारी एयर लाइन इस समय कड़ी बाजार प्रतिस्पर्धा के बीच अपना कारोबार सुधार कर वित्तीय स्थिति मजबूत करने में लगी है।
  • इसका दस साल में पहला परिचालन लाभ एक उत्साहजनक लक्षण है।
  • पिछले साल इसके ईंधन खर्च में 31 प्रतिशत की कमी आई। इसके परिचालन लाभ में इसका बड़ा योगदान है।
  • कंपनी ने ईंधन की दर में गिरावट का लाभ यात्रियों को भी दिया। इस दौरान इसके टिकट औसतन 7.7 प्रतिशत सस्ते हुए।
  • आलोच्य अवधि में इसके यात्रियों की संख्या 1.8 करोड़ रही, जो एक साल पहले की तुलना में 6.6 प्रतिशत अधिक है।
  • वर्ष 2014-15 में एयर इंडिया से कुल 1.688 करोड़ यात्रियों ने सेवा ली थी।
  • यह एयरलाइन इस समय सरकार के सहारे चल रही है, जिसने इसे 30,000 करोड़ रुपए का सहायता पैकेज दे रखा है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा