1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयर इंडिया का महिला यात्रियों को तोहफा, सभी घरेलू उड़ानों में सीटें की आरक्षित

एयर इंडिया का महिला यात्रियों को तोहफा, सभी घरेलू उड़ानों में सीटें की आरक्षित

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jan 15, 2018 10:03 am IST,  Updated : Jan 15, 2018 10:26 am IST

एयर इंडिया ने अपनी सभी घरेलू उड़ान सेवाओं में महिलाओं के लिए सीटों की एक पूरी लाइन आरक्षित करने की घोषणा की है

Air India- India TV Hindi
Air India reserves seats for women passengers

नई दिल्ली। सरकार एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया नए साल 2018 में महिला यात्रियों के लिए तोहफा लेकर आई है। एयर इंडिया ने अपनी सभी घरेलू उड़ान सेवाओं में महिलाओं के लिए सीटों की एक पूरी लाइन आरक्षित करने की घोषणा की है और महिलाओं को यह सुविधा देने वाली देश की पहली एयरलाइन बनी है।

एयर इंडिया की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक यह सुविधा इकोनॉमी क्लास में अकेले या किसी बच्चे के साथ सफर करने वाली महिलाओं को दी जाएगी और देश में उसकी सभी घरेलू उड़ानों में यह सुविधा होगी। महिला यात्रियों को इस सेवा के लिए अलग से किसी तरह की कीमत नहीं चुकानी होगी। इस सुविधा को पाने के लिए महिला यात्री उड़ान से 90 मिनट पहले तक एयरपोर्ट पर एयरलाइन के काउंटर या बुकिंग अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा