1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Air India करेगा सेवाओं में विस्‍तार, दिल्ली से नागपुर और रायपुर के लिए शुरू होंगी सीधी उड़ानें

Air India करेगा सेवाओं में विस्‍तार, दिल्ली से नागपुर और रायपुर के लिए शुरू होंगी सीधी उड़ानें

 Published : May 22, 2016 05:39 pm IST,  Updated : May 22, 2016 05:39 pm IST

Air India 23 मई से दिल्ली-रायपुर और दिल्ली-नागपुर की सीधी उड़ानें शुरू करेगी। ये दोनों उड़ानें बुधवार को छोड़कर रोजाना उपलब्ध होंगी।

Air India करेगा सेवाओं में विस्‍तार, दिल्ली से नागपुर और रायपुर के लिए शुरू होंगी सीधी उड़ानें- India TV Hindi
Air India करेगा सेवाओं में विस्‍तार, दिल्ली से नागपुर और रायपुर के लिए शुरू होंगी सीधी उड़ानें

नागपुर। सरकारी विमानन कंपनी Air India सोमवार से अपनी सेवाओं में विस्‍तार करने जा रही है। Air India अब 23 मई से दिल्ली-रायपुर और दिल्ली-नागपुर की सीधी उड़ानें शुरू करेगी। ये दोनों उड़ानें सप्‍ताह में एक बार बुधवार को छोड़कर रोजाना नागपुर और रायपुर जाने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी।

Air India के नागपुर स्टेशन के प्रबंधक एलिस पॉल ने एक विग्यप्ति में कहा नए कार्यक्रम के अनुसार मौजूदा दिल्ली-रायपुर-नागपुर एआई469 उड़ान सेवा को पुनगर्ठित किया गया है और अब दिल्ली-नागपुर-दिल्ली एवं दिल्ली-रायपुर-दिल्ली दोनों अलग-अलग विमान सेवाओं का परिचालन किया जाएगा।  अब दिल्ली-नागपुर सेवा का विमान दिल्ली से सुबह छह बजकर पांच मिनट पर उड़ान भरकर सात बजकर 40 मिनट पर नागपुर पहुंचेगी और वहां से सवेेरे आठ बजकर 20 मिनट पर रवाना होकर सवेरे दस बजे दिल्ली आएगी।

इसी तरह दिल्ली-रायपुर सेवा सवेरे 5 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली से रवाना होकर साढ़े सात बजे रायपुर पहुंचेगी और वहां से आठ बजकर पांच मिनट पर उड़ान भरकर नौ बजकर 35 मिनट पर दिल्ली आएगी। यह सभी सेवाएं बुधवार को छोड़कर बाकी दिन उपलब्ध होंगी। मौजूदा दिल्ली-रायपुर-नागपुर-दिल्ली Air India सेवा सात जुलाई तक बुधवार को भी उपलब्ध रहेगी।

Air India ने लॉन्‍च की सुपर सेल स्‍कीम, 1499 रुपए के साथ शुरू होगा हवाई किराया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा