1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एअर इंडिया के कुप्रबंधन का शिकार हुआ ड्रीमलाइनर, हर दिन 27 में से 21 विमानों का ही हो रहा है उपयोग

एअर इंडिया के कुप्रबंधन का शिकार हुआ ड्रीमलाइनर, हर दिन 27 में से 21 विमानों का ही हो रहा है उपयोग

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 12, 2018 10:23 am IST,  Updated : Sep 12, 2018 10:23 am IST

सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एअर इंडिया चालक दल के सदस्यों की कमी और तकनीकी गड़बड़ी के कारण अपने बोइंग ड्रीमलाइनर बेड़े का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पा रही है।

Air India Dreamliner- India TV Hindi
Air India Dreamliner

मुंबई। घाटे में चल रही सरकारी विमानन कंपनी एयरइंडिया के कुप्रबंधन का नया सबूत सामने आया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एअर इंडिया चालक दल के सदस्यों की कमी और तकनीकी गड़बड़ी के कारण अपने बोइंग ड्रीमलाइनर बेड़े का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पा रही है। कंपनी हर दिन केवल 21 विमानों का ही उपयोग परिचालन सेवाओं के लिए कर पा रही है।

एयरइंडिया  के बोइंग 787-800 (ड्रीमलाइनर) बेड़े में केवल 27 विमान हैं। ड्रीमलाइनर में 256 लोगों के बैठने की क्षमता है। एयर इंडिया इन बोइंग 787 विमानों का इस्तेमाल सिंगापुर, जापान, ऑस्ट्रेलिया, चीन, थाईलैंड, इस्राइल, दक्षिण कोरिया और दुबई के अलावा मुख्य रूप से यूरोपीय देशों में परिचालन सेवाओं के लिए करती है।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि प्रतिदिन केवल 21 विमानों का परिचालन किया जा रहा है। हालांकि एयरइंडिया  के एक अधिकारी ने बताया कि केवल तीन विमानों का परिचालन नहीं हो पा रहा है, जबकि 24 विमानों का इस्तेमाल विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों के लिए किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा